×

Air India: मुंबई हवाई अड्डे पर पत्नी के सामने बुजुर्ग का निकला दम, एयर इंडिया ने दी सफाई, जानें क्या है मामला?

Air India: मृतक यात्री भारतीय मूल का था और अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई की उड़ान संख्या एआई-116 में यात्रा कर रहा था। दंपति ने व्हीलचेयर सहायता के लिए पहले से बुकिंग कर रखी थी। फ्लाइट जैसे ही मुंबई हवाई अड्डे पर लैंड हुई तो उन्हें केवल एक ही व्हीलचेयर मिल पाई। इस वजह से उनकी मौत हो गई।

Viren Singh
Published on: 16 Feb 2024 6:36 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2024 7:34 AM GMT)
Air India
X

Air India (सोशल मीडिया) 

Air India: मुंबई अड्डे पर बेहद दुखद मालमा सामने आया है। एक बुर्जुग यात्री की हवाई अड्डे पर उसकी पत्नी से सामने मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग यात्री को हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर नहीं मिल पाने की वजह से पत्नी के साथ कुछ दूरी चलने पर गिरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाएगा, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक आने की वजह से मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले पर एयर इंडिया की ओर से सफाई दी गई है।

यात्रियों की संख्या थी अधिक व्हीलचेयर थीं कम

यह घटना 12 फरवरी को घटित हुई, लेकिन इसकी जानकारी 16 फरवरी को सामने आई। एयर इंडिया की एक फ्लाइट न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी। इस फ्लाइट में 80 वर्षीय भारतीय मूल निवासी बुजुर्ग दंपति सवार था। इस यात्री पहले ही दो व्हीलचेयर बुक की हुई थी, लेकिन हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर की कमी की वजह से उस यात्री को एक ही व्हीलचेयर मिल पाई। बुजुर्ग यात्री को इंतजार करने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने एक व्हीलचेयर अपनी पत्नी को बैठा कर आव्रजन काउंटर तक पैदल जाने का निर्णय लिया। करीब1.5 किलोमीटर चलने के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि, न्यूयार्क से मुंबई की एयर इंडिया की उड़ान में 32 व्हीलचेयर यात्री थे। लेकिन 15 व्हीलचेयर ही मौजूद थीं।

एयर इंडिया ने यह दिया बयान

इस घटना पर शुक्रवार यानी 16 फरवरी को भी एयर इंडिया की ओर से एक बयान जारी किया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण, उन्होंने (मृतक बुजुर्ग) यात्री से व्हीलचेयर सहायता उपलब्ध होने तक इंतजार करने का अनुरोध किया था। हालांकि। उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना, जिसके बाद यह घटना हो गई। बुजुर्ग इमिग्रेशन काउंटर तक पैदल चलकर गए। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मृतक यात्री भारतीय मूल का था और अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई की उड़ान संख्या एआई-116 में यात्रा कर रहा था। दंपति ने व्हीलचेयर सहायता के लिए पहले से बुकिंग कर रखी थी। फ्लाइट जैसे ही मुंबई हवाई अड्डे पर लैंड हुई तो उन्हें केवल एक ही व्हीलचेयर मिल पाई। 80 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ चलना पसंद किया और जैसे ही वे आव्रजन काउंटर पर पहुंचे, कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से वह गिर पड़ा। यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु घोषित कर दी गई। यात्री का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story