×

Trains-Flight Delayed: कोहरे का कहर! हवाई और ट्रेन सेवा प्रभावित, पांच फ्लाइट डायवर्ट, 18 ट्रेनें घंटों चल रहीं लेट

Trains-Flight Delayed: कोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई उड़ाने काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 15 Jan 2024 5:16 AM GMT
Trains-Flight Delayed
X
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Trains-Flight Delayed: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में भीषण ठंड के साथ कोहरा कहर बरपा रहा है। हालांकि आज स्थिति बीते दिन रविवार को कुछ बेहतर है। लेकिन, फिर भी उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की धुंध का असर यातायात पर पड़ता दिखाई दे रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे ने एडवाइजरी जारी की है, इसमें कहा गया है कि यात्रा करने से पहले यात्री एयरलाइंस से संपर्क करें। आज यानी सोमवार को खराब मौसम के कारण पांच फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है, चार को जयपुर और एक को अहमदाबाद भेजा गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है, यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए एचरलाइन से संपर्क करें।

कोहरे के कारण 18 ट्रेनें चल रहीं लेट

हवाई सेवा के अलावा आज यानी 15 जनवरी को फिर से अलग-अलग जगहों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें लेट चल रही हैं। प्रत्येक दिन दिल्ली आने वाली ट्रेनें लेट पहुंच रही हैं, जिसके कारण यात्री परेशान हैं।

1. 12716 - AMRITSAR-NANDED EXPRESS - 01.00

2. 12715 - NANDED-AMRITSR EXPRESS - 02.00

3. 12553 - SAHARSA-NEW DELHI VAISHALI EXPRESS - 01.30

4. 12451 - KANPUR-NEW DELHI SHRAMSHAKTI EXPRESS - 00.30

5. 12427 - REWA-ANAND VIHAR EXPRESS - 04.00

6. 12417 - PRAYAGRAJ-NEW DELHI EXPRESS - 01.00

7. 12559 - ΒΑΝARAS-NEW DELHI - 04.00

8. 12919 - AMBEDKARNAGAR-KATRA - 01.00

9. 14207 PRATAPGARH-DELHI JN - 01.00

10. 12615 CHENNAI-NEW DELHI - 01.30

11 . 12723 HYDERABAD-NEW DELHI EXPRESS - 06.30

12. 12904 AMRITSAR-MUMBAI MAIL - 01.30

13. 15707 KATIHAR-AMRITSAR EXPRESS - 05.00

14. 12414 JAMMUTAWI-AJMER POOJA EXP - 06.00

15. 15658 ΚΑΜAKHYA-DELHI JN BTAHMPUTRA EXP - 03.00

16. 12447 ΜΑNIKPUR-NIZAMUDDIN EXP - 01.30

17. 14117 PRAYAGRAJ-BHIWANI EXPRESS - 02.30

18. 15909 DIBRUGARH- LALGARH AVADH AASAM EXP - 01.30

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story