×

अन्ना हजारे ने सरकार को पत्र लिखकर दी इस तारीख से आमरण अनशन की चेतावनी

उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार को रोकने वाला लोकपाल लोकायुक्त कानून तो बन गया। अब सिर्फ कानून पर अमल करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए, लेकिन अब तक इस कानून पर केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Shivakant Shukla
Published on: 1 Jan 2019 6:08 AM GMT
अन्ना हजारे ने सरकार को पत्र लिखकर दी इस तारीख से आमरण अनशन की चेतावनी
X

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकपाल नियुक्ति को लेकर सरकार को एक बार फिर अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर 30 जनवरी 2019 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें— न्यू ईयर पर राहत: GST दर कम होने से टीवी समेत 23 वस्तुऐं और सेवायें आज से होंगी सस्ती

उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार को रोकने वाला लोकपाल लोकायुक्त कानून तो बन गया। अब सिर्फ कानून पर अमल करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए, लेकिन अब तक इस कानून पर केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस बाबत मैंने मोदी सरकार को 32 बार पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। सरकार लगातार लोकपाल की अनदेखी कर रही है।’

ये भी पढ़ें— भगवान में शक्ति होती तो भारत न पिछड़ताः सावित्रीबाई

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story