×

Dr Abdul Kalam Interesting Facts: जानिए एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 16 अनोखे फैक्ट्स

Dr Abdul Kalam Interesting Facts: तमिलनाडु के एक गरीब परिवार में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे एपीजे अब्दुल कलाम अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के चलते एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक बन गए।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 15 Oct 2022 1:53 AM GMT
Know 16 Unique Facts About APJ Abdul Kalam
X

जानिए एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 16 अनोखे फैक्ट्स: : Photo- Social Media

Dr Abdul Kalam Interesting Facts तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक गरीब परिवार में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे एपीजे अब्दुल कलाम (apj abdul kalam) अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के चलते एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक बन गए। कई लोगों के लिए एक रोल मॉडल, डॉ. कलाम बाद में देश के 11 वें राष्ट्रपति (11th President of India) बने। जानिए एपीजे अब्दुल कलाम (apj abdul kalam) के बारे में दस अनोखे तथ्य।

1. एपीजे अब्दुल कलाम के पिता जैनुलबुदीन एक नाव के मालिक थे।उनकी मां अशिम्मा एक गृहिणी थीं। ये परिवार तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में रहता था।

अपने स्कूल टाइम के बाद अखबार भी बांटे

2. अपने छात्र जीवन में अब्दुल कलाम कड़ी मेहनत करते थे। उन्होंने हमेशा पूरी तरह से समर्पण के साथ अध्ययन किया था। उन्होंने अपने गरीब परिवार को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए अपने स्कूल टाइम के बाद अखबार भी बांटे।

3. डॉ. कलाम ने विभिन्न विषयों पर लगभग 15 किताबें लिखी हैं। उनकी आत्मकथा, "विंग्स ऑफ फायर" मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई थी और बाद में 13 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

4. फ़िल्म निर्देशक नीला मदहब पांडा ने कलाम के जीवन पर आधारित एक फिल्म को निर्देशित किया। 2011 में रिलीज़ हुई ये फिल्म, "आई एम कलाम", एक गरीब बालक की कहानी बताती है जो कलाम से प्रेरित थी।

5. प्रसिद्ध वैज्ञानिक राजा रमन्ना ने डॉ. कलाम को देश के पहले परमाणु बम परीक्षण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। ये परीक्षण 18 मई 1974 को राजस्थान में आयोजित किया गया था।

6. कलाम को बैलिस्टिक मिसाइल के विकास के लिए और मिसाइल वाहन प्रौद्योगिकी ल में उनके योगदान के लिए "मिसाइल मैन ऑफ इंडिया" का खिताब दिया गया।

7. डॉ. कलाम ने इसरो और डीआरडीओ के साथ बेहतरीन काम किया। वर्ष 1981 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1990 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान और देश की रक्षा प्रौद्योगिकी के उन्नयन में उनके योगदान के लिए भारत रत्न भी दिया गया।

8. डॉ कलाम जब एक बार न्यूयॉर्क गए थे तब अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उनको जेएफके हवाई अड्डे में परेशान किया गया था। सुरक्षा जांच के लिए उनके जूते और जैकेट उतरवा लिए गए थे। न्यूयॉर्क से लौटते समय कलाम जब ने विमान में अपनी सीट पर बैठ चुके थे तब सुरक्षा अधिकारी एक बार फिर से उनकी सुरक्षा जांच करने के लिए आ गए।

9. कूडंकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कलाम के स्टैंड की आलोचना करने के लिए नागरिक समूहों ने उनकी बहुत आलोचना की थी। ऐसा कहा जाता है कि पूर्व राष्ट्रपति ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को प्रोत्साहित किया, लेकिन इसके बारे में एक स्थानीय लोगों के साथ कोई सलाह मशविरा नहीं किया गया।

कलाम भारत में पहले अविवाहित राष्ट्रपति और वैज्ञानिक हैं।

10. कलाम भारत के उन केवल तीन राष्ट्रपतियों में से हैं, जिन्हें राष्ट्रपति चुने जाने से पहले भारत रत्न को सम्मानित किया गया था।

11. कलाम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुल 38 लोगों का अनुसरण किया जिनमें क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे।

12. स्कूली दिनों में कलाम गणित के सवाल लगाने के लिए सुबह 4:00 बजे उठ जाते थे।

13. उन्हें 2003 और 2006 में दो बार एमटीवी यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

14. किसी भी समारोह के दौरान कलाम विशेष कुर्सियों पर नहीं बैठते थे। क्योंकि वह एक विनम्र व्यक्ति थे और हमेशा समानता को बढ़ावा देते थे।

15. एपीजे अब्दुल कलाम के पास 48 डॉक्टरेट थे। उन्हें भारत और विदेशों से 48 विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट मिले थे।

16. कलाम शुरू से ही एक पायलट बनना चाहते थे और एक बार वह इसके बहुत करीब आ गए। वह भारतीय वायु सेना की चयन सूची में 9 वें स्थान पर थे, जबकि केवल आठ लोगों को चुना जाना था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story