×

Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: गुजरात विधानसभा की तैयारियों में जुटी AAP, केजरीवाल निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: आप राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक रूप से यह चौथा गुजरात दौरा है।

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 6 Jun 2022 3:01 AM GMT
delhi cm arvind kejriwal claim gujarat police raid on aam aadmi party ahmedabad office
X

Arvind Kejriwal (Image Credit : Social Media)

Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त एक्शन में नज़र आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल भाजपा (BJP) शासित इस राज्य में जाकर जनता के बीच भाजपा की खामियों की सूची भेंट कर रहे हैं। ऐसे मे आज अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी गुजरात(Gujarat) द्वारा मेहसाणा में तिरंगा यात्रा (AAP Tiranga Yatra) निकालने के साथ ही भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

आपको बता दें कि आप राष्ट्रीय आयोजक अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक रूप से यह चौथा गुजरात दौरा है। इससे पहले बीते 2 अप्रैल को आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहमदाबाद में सम्मिलित रोड शो का आयोजन किया था। ज़ाहिर है कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आप भरसक तैयारी कर रही है। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव में भव्य जीत के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा दल के विस्तार को लेकर योजना बनाई जा रही है।

जानें आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम-

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने गुजरात दौरे के मद्देनज़र आज सोमवार को दोपहर 3 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा तत्पश्चात वहीं से कार्यक्रम स्थल मेहसाणा की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान मेहसाणा में भव्य आप द्वारा तिरंगा यात्रा के आयोजन के साथ ही अरविंद केजरीवाल द्वारा एक रोड शो की अगुवाई की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल के लिए गुजरात यकीनन एक चुनौती के रूप में है क्योंकि जहां कई दशकों से भाजपा की सरकार है और कांग्रेस को भी बीते चुनावों से कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है और ना ही कांग्रेस लंबे समय से अपनी राह बनाने में कामयाब रहा है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए मिशन गुजरात काफी मुश्किल भरा रहने वाला है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story