×

CM Himant Biswa Sarma: गांधी परिवार से ज्यादा कोई भ्रष्ट नहीं हो सकता! सीएम सरमा का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार

CM Himant Biswa Sarma: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि असम के मुख्यमंत्री सरमा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिखा सकते हैं कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है। इस पर सरमा ने जोरदार पलटवार किया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 20 Jan 2024 12:23 PM GMT
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma said no one can be more corrupt than the Gandhi family
X

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा गांधी परिवार से ज्यादा कोई भ्रष्ट नहीं हो सकता: Photo- Social Media

CM Himant Biswa Sarma: जब से राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने असम में प्रवेश किया है, तब से कांग्रेस पार्टी के नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साध रहे हैं। उन पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री सरमा ने शनिवार को जोरदार पलटवार करते हुए किया कि गांधी परिवार से ज्यादा कोई भ्रष्ट नहीं हो सकता। बता दें कि सरमा को राहुल गांधी द्वारा पिछले दो दिनों में कई सार्वजनिक सभाओं में 'देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री' कहा गया है, जो राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

मैं उसे आशीर्वाद मानता हूं-सरमा

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, 'कुछ भी अपमानजनक, जो तथाकथित गांधी परिवार से आता है, मैं उसे आशीर्वाद मानता हूं। क्योंकि यह मुझे एक ऐसे परिवार के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है जो खुद को सबसे शक्तिशाली मानता है।'

क्या कोई गांधी से ज्यादा भ्रष्ट हो सकता है?-

उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं सिर्फ एक चीज पूछना चाहता हूं कि क्या कोई गांधी से ज्यादा भ्रष्ट हो सकता है? बोफोर्स घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, भोपाल गैस त्रासदी, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला आदि। घोटाले की सूची बहुत बड़ी है।'

राहुल गांधी का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि सरमा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिखा सकते हैं कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है। वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने यात्रा के दौरान आरोप लगाया था कि राज्य में भ्रष्टाचार को भुनाया जा रहा है क्योंकि यह राज्य के लोगों के लिए 'मुख्य मुद्दा' है।

एम का पलटवार

सरमा ने असम में यात्रा के पहले दिन गुरुवार को भी आरोपों का जवाब देते हुए गांधी परिवार को 'सबसे भ्रष्ट' बताया था और 'डुप्लिकेट' उपनाम का इस्तेमाल किया था। बता दें, न्याय यात्रा 25 जनवरी तक असम से होकर गुजरेगी और 17 जिलों में कुल 833 किलोमीटर की यात्रा करेगी। कांग्रेस और सरमा के बीच यह आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी थमता नहीं दिखाई दे रहा है। भाजपा आने वाले समय में इसको लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जरूर निशाना साधेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story