×

Assembly Election 2023: लोकसभा से पहले यहां होंगे विधानसभा चुनाव, 2018 में कांग्रेस ने ढहाया था भाजपा का अधिकांश किला

Assembly Election 2023: केंद्रीय चुनाव आयोग रविवार तक विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक सकता है। यानी तारीखों की घोषणा हो सकती है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 6 Oct 2023 8:31 AM GMT (Updated on: 6 Oct 2023 12:33 PM GMT)
Assembly Election 2023
X

Assembly Election 2023 (सोशल मीडिया)  

Five States Assembly Election 2023: देश अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव में जाने से पहले इस साल के अंत तक कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन विधानसभा चुनावों को राष्ट्रीय दल के साथ क्षेत्रीय दल और चुनाव विशेषज्ञ इससे लोकसभा का सेमीफाइनल मान रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं, इन चुनाव में जो भी राज्य की सत्ता में आएगी, वह अपने राज्य में लोकसभा सीटों पर प्रभाव छोड़ने पर कामयाब होगी। इसलिए राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस की कोशिश ये होगी कि अधिक से अधिक विधानसभा में उसकी सरकार बने, ताकि केंद्र सत्ताधारी दल भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता हासिल कर सके तो वहीं, कांग्रेस 10 साल का सूखा खत्म कर इंडिया एलायंस की सरकार बना सके। हालांकि लोगों का मानना है कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा के मुद्दे अलग अलग होते हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव की जीत का असर लोकसभा में उतना अधिक दिखाई नहीं देगा, लेकिन फिर भी राज्य के सत्ताधारी दल और विपक्षी दलों की कोशिश ये होगी की उनकी सरकारें आएं।

नवंबर और दिसंबर के बीच हो सकते विस चुनाव

2023 के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि केंद्रीय चुनाव आयोग रविवार तक विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक सकता है। यानी तारीखों की घोषणा हो सकती है। उससे पहले शुक्रवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राज्यों की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयुक्त और 5 राज्यों के करीब 900 चुनावी ऑब्जर्वर के बीच एक बैठक हो रही है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त शामिल हैं।

चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को नवंबर दूसरे हफ्ते से लेकर दिसंबर के पहले हफ्ते के बीच अलग अलग तारीखों और चरणों में मतदान की घोषणा हो सकती है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आयोग पिछली बार की तरह इस बार राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव पूरा हो सकता है। आयोग भले ही मतदान की तारीखें अलग अलग घोषित करे लेकिन इन राज्यों की चुनावी फैसले एक दिन में जारी करने का निर्णय ले सकता है। हालांकि ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि इन राज्यों में पिछला विधानसभा चुनाव कब हुआ था और कौन सा दल राज्य की सत्ता पर काबिज हुआ था।

राजस्थान विधानसभा

राजस्थान विधानस चुनाव का कार्यकाल 14 जनवरी और 16 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है। हालांकि उससे पहले दिसंबर में विधानसभा का गठन होना है। पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस ने राज्य की सस्ता अशोक गहलोत के हाथ सौंपी थी। तब से लेकर आज तक वही राज्य के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में विधानसभा की 200 सीटे हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा कुल 73 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सत्ता छीनी थी। इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

मध्यप्रदेश विधानसभा

मध्य प्रदेश की विधानसभा 3 जनवरी और 6 जनवरी 2024 को समाप्त हो रही है। इससे पहले दिसंबर में सरकार का गठन करना होना है। इस राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, जबकि लोकसभा की 29 सीटें हैं। यहां का पिछला चुनाव कांग्रेस ने जीता था, लेकिन साल भर के अंदर मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार गिर गई। कमलनाथ और पूर्व कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राजनीतिक कलह की वजह से कांग्रेस को राज्य की सस्ता से दूर होना पड़ा सिंधिया कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। राज्य की सस्ता फिर भाजपा के पास आई गई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा

छत्तीसगढ़ विधानसभा 3 जनवरी और 6 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रही है। इससे पहले राज्य में विधानसभा का गठन होना है। राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें और लोकसभा की 11 सीटें है। साल 2018 में हुई विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की जोरदार शिकस्त दी थी। कांग्रेस ने राज्य की कमान भूपेश बघेल को सौंपी थी। वही सूबे के मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 90 सीटों में 68 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा के खाते 16 सीटें आई थीं।

मिजोरम विधानसभा

मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल 18 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रहा है। उससे पहले विधानसभा का गठन होना है। पिछला चुनाव की बात करें तो यहां पर राज्य का प्रमुख और सत्तारूढ़ दल मीजों नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की सरकार है और यह एनडीए का सहयोगी दल है। 2018 विधानसभा चुनाव में एमएनएफ को 26 सीटें मिली थीं और राज्य में अपनी सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 5 सीटें मिली थीं। राज्य में 40 विधानसभा की सीटें हैं, जबकि लोक सभा की एक सीट और वह पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थी।

तेलंगाना विधानसभा

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी और 16 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। इससे पहले विधानसभा का गठन होना है। राज्य की सत्ता की बागडोर वीआरएस के हाथ में है और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव हैं। इस बार राव को विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय टक्कर मिलने वाली है, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति पार्टी शामिल है। राज्य में कुल 119 विधानसभा की सीटें हैं, जबकि लोकसभा की 17 सीटें हैं।

2023 में 9 राज्य विधानसभा चुनाव

विधानसभा कार्यकालों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इसमें 4 विधानसभा त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पांच राज्यों में अब होने जा रही है। इसमें मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव शामिल है। नवंबर- दिसंबर के बीच कुल विधानसभा की कुल 679 सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों पर लोकसभा की 83 सीटें आती हैं, जिनका चुनाव 2024 में होना है।

इसको भी पढ़ें: Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में जल्द बज सकता है चुनावी बिगुल, तैयारियों की समीक्षा के बाद कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story