×

Bank Holidays in February 2023: इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें सारे काम, देखें छुट्टी की लिस्ट

Bank Holidays in February 2023: भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को राष्ट्रीय अवकाश और सरकारी अवकाश रहता है। इसलिए उन दिनों बैंक बंद रहता है।

Krishna Chaudhary
Published on: 14 Feb 2023 4:27 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2023 4:27 AM GMT)
Bank Holidays in February 2023
X

Bank Holidays in February 2023 -photo: social media 

Bank Holidays in February: नए साल (2023) का पहला महीना यानी जनवरी अगले कुछ दिनों में समाप्त होने को है। कुछ दिनों बाद इस साल के दूसरे महीने यानी फरवरी का आगाज हो जाएगा। फरवरी में भी कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए अगर आप बैंक से जुड़ा अपना कोई जरूरी काम अगले महीने के लिए टाल रहे हैं, तो एकबार फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियों पर जरूर नजर दौड़ा लें ताकि आपको बाद में किसी तरह की असुविध का सामना ना करना पड़े।

फरवरी 2023 में बैंक कितने बंद रहेंगे, इसकी पूरी सूची हम आपके लिए लाए हैं। इन्हें जानने से पहले आपको बता दें कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत राज्य सरकारें, केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश बैंक की छुट्टियों की सूची बनाते हैं। भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को राष्ट्रीय अवकाश और सरकारी अवकाश रहता है। इसलिए उन दिनों बैंक बंद रहता है।

फरवरी 2023 में बैंक हॉलीडे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई द्वारा जारी सूची के मुताबिक, फरवरी 2023 में बैंक सात दिन बंद रहेंगे।

- 5 फरवरी (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश

- 11 फरवरी (शनिवार) - साप्ताहिक अवकाश

- 12 फरवरी (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश

- 18 फरवरी (महाशिवरात्रि) – कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

- 19 फरवरी (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश

- 25 फरवरी (शनिवार) - साप्ताहिक अवकाश

- 26 फरवरी (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश

आम लोगों के लिए राहत की बात ये है कि जनवरी के मुकाबले फरवरी में बैंक कम दिन बंद रहेंगे। यानि बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने के लिए आपको अधिक दिन मिलेंगे। जनवरी में कुल 14 दिन बैंक बंद रहे।

बता दें कि बैंक की छुट्टियों की लिस्ट में नेशनल हॉलीडे और केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली छुट्टियां भी शामिल होती हैं। केंद्र 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को नेशनल हॉलीडे मानता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story