×

Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए किया प्रदेश प्रभारियों के नामों का ऐलान, देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: BJP लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश प्रभारियों का ऐलान किया है।

aman
Written By aman
Published on: 9 Sep 2022 1:30 PM GMT
bjp announces state in charges for lok sabha elections 2024 see list
X

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फाइल फोटो)

Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार (09 सितंबर) को उसने प्रदेश प्रभारियों का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने आज सभी राज्यों के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी (BJP State In Charge) और सह-प्रभारी की नियुक्ति कर दी।

बीजेपी ने मिशन 2024 के तहत आज राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी की। इसमें त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब (Biplab Deb) को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, इसी साल अंत में होने वाले विधानसभा से पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी (Vijay Rupani) को नई जिम्मेदारी देते हुए पंजाब-चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

ऐसे में सबकी नजर बिहार के प्रभारी पर टिकी थी जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बने थे। विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को बिहार प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मंगल पांडे (Mangal Pandey) को पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त संबित पात्रा (Sambit Patra) को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story