×

Shahnawaz Hussain Heart Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

Shahnawaz Hussain Health Update : बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

aman
Report aman
Published on: 26 Sep 2023 2:14 PM GMT (Updated on: 26 Sep 2023 2:37 PM GMT)
Shahnawaz Hussain Heart Attack
X

Shahnawaz Hussain (Social media)

Shahnawaz Hussain Heart Attack: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) को मंगलवार (26 सितंबर) को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता को शाम 4:30 बजे के करीब अस्पताल लाया गया।

बीजेपी नेता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर (Dr Jalil Parkar) ने कहा कि, 'दिल का दौरा पड़ने की वजह से शाहनवाज हुसैन को भर्ती कराया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। बीजेपी नेता को फिलहाल आईसीयू (ICU) में रखा गया है।

पिछले महीने दिल्ली AIIMS में हुए थे भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को इससे पहले अगस्त महीने में भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स , AIIMS) में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

कौन हैं शाहनवाज हुसैन?

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का जन्म 12 दिसंबर 1968 को बिहार के सुपौल (Shahnawaz Hussain Born in Supaul) में हुआ था। वो इस समय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। शाहनवाज हुसैन युवा नेता के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री बने थे। हाल में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में भी उन्हें मंत्री बनाया गया था। हालांकि, नीतीश के NDA गठबंधन से अलग होते ही बीजेपी समर्थित सरकार गिर गई।

मुंबई में ही थे शाहनवाज

दरअसल, शाहनवाज हुसैन इन दिनों मुंबई में ही थे। वो बांद्रा में विधायक और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) के घर पर थे। यहीं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में आशीष शेलार उन्हें लीलावती अस्पताल ले गए। चीजों का पता लगाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जांच में ब्लॉकेज पाया गया

शाहनवाज हुसैन के एंजियोग्राफी करने के तुरंत बाद ब्लॉकेज पाया गया। तब एक स्टेन लगाया गया। आज वे आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। बाद में उन्हें प्राइवेट वार्ड में ट्रांसफर किया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story