×

JP Nadda: प्रधानमंत्री ने बदली भारतीय राजनीति की संस्कृति, पूरा विपक्ष हो गया मुद्दाहीन, 'नमो नवमतदाता' सम्मेलन में बोले नड्डा

JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 'नमो नवमतदाता' सम्मेलन में भाग लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

Viren Singh
Published on: 13 Jan 2024 10:39 AM GMT (Updated on: 13 Jan 2024 11:03 AM GMT)
JP Nadda
X

JP Nadda (सोशल मीडिया) 

JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 'नमो नवमतदाता' सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्षीय गठबंधन ‘इंडिया पर जोरदार हमला बोला। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। यही वजह से आज पूरा विपक्ष दल मुद्दाहीन हो गया है। मतलब विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है और उसको ये नहीं पता की जनता के बीच क्या मुद्दा उठाए।

युवा स्वामी विवेकानंद जी से लें प्ररेणा

उन्होंने कहा कि आज के इस नवमतदाता कार्यक्रम में आप सभी युवाओं का जोश, उमंग और उत्साह देखकर हम सब भी उत्साहित होते हैं और हमें लगता है कि जिस दिशा में हम लोग चल रहे हैं, वह दिशा आप सब के सहारे और आगे बढ़ेगी और ताकतवर होगी। उन्होंने कहा कि उठो जागो और रुको मत जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। ये वाक्य अनंतकाल तक प्रासंगिक रहेगा। कल हम लोगों ने अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती है। यह वाक्य विवेकानंद जी ने कहा था। देश के हर युवा को विवेकानंद जी के इस वाक्य को अपने जीवन में उतराना चाहिए।

आज भारत में हाईवे, बाईपास, रैपिड रेल का निर्माण हो रहा

इस सम्मेलन के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा के समक्ष मोदी सरकार की उपल्बधियां भी बताईं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले भारत की सड़कों पर चलना बैलगाड़ी से चलने के बराबर होता था। आज भारत में हाईवे, बाईपास, रैपिड रेल रोड ट्रांसपोर्ट का विकास किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से भारत आज सशक्त रूप से खड़ा है। आप उन भाग्यशाली लोगों में से हैं, जिन्हें कनेक्टिविटी, इंस्टीट्यूट, विकास के माध्यम से विकसित भारत को आगे ले जाने का अवसर मिला है।

इंडिया अलायंस देश को बांट रहा

विपक्षीय दलों द्वारा जातीय जनगणना कराने की मांग पर इंडिया गठबंधन को नड्डा ने आड़ें हाथों लिया। नड्डा ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्षीय गठबंधन पार्टी भारत में लोगों को जातियों में बांट रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री इन लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए सिर्फ चार ही जातियां हैं जो महिला, युवा, किसान और गरीब हैं। इन जातियों के विकास से ही भारत का विकास संभाव है।

नड्डा ने बताया- मोदी और विपक्षी दल का एजेंड़ा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंड़ा है। विकसित भारत, सशक्त युवा, महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों का उत्थान और नव उद्यमियों का विकास, जबकि इंडिया अलायंस का एजेंडा है। मोदी हटाओ, परिवार बचाओ और प्रॉपर्टी बचाओ। मोदी की यही सोच उनको अन्य लोगों से अलग करती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story