×

Haldwani News: हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश, इंटरनेट बंद

Haldwani News: उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार का बुलडोजर लगातार चल रहा है। जेसीबी से अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने का काम शुरू ही हुआ था कि मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने जोरदार तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। यही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 8 Feb 2024 3:27 PM GMT (Updated on: 8 Feb 2024 5:25 PM GMT)
Bulldozer ran on illegal madrassa in Haldwani, miscreants surrounded the police station and burnt many vehicles in protest
X

हल्द्वानी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, विरोध में उपद्रवियों ने थाने को घेरकर कई वाहन फूंके: Photo- Social Media

Haldwani News: हल्द्वानी में अवैध मस्जिद-मजार के ध्वस्त होने के बाद वहां लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए उपद्रव किया और इस दौरान थाने को घेर कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई। जिसमें उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही दंगा करने वालों के खिलाफ यूएपीए के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद की दी गई है। मुख्यमंत्री ने ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ पूरे हालात की समीक्षा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सरकार ने घटना के बाद इलाक में पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई है।

घटना को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। जिसमें पुलिस और प्रशासन के कई लोगों को चोटें आई हैं। तत्काल वहां पर पुलिस और अन्य केंद्रीय बल की टुकड़ियां भेजी जा रही हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है, कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिन्होंने आगजनी की है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को सीएम धामी का बुलडोजर गरजा। नगर निगम और पुलिस की टीम की मौजूदगी में ये एक्शन मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल पर हुआ। इस दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर जमकर पथराव किया। इसमें एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के हालात पर चर्चा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। अतिक्रमण हटाने के विरोध में उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेर लिया और जमकर पथराव किया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस फोर्स की ओर से हवाई फायरिंग की गई है। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस बुलाई गई है।

बता दें कि भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मलिक के बगीचे पहुंची थी। यहां अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का अभी काम शुरू ही हुआ था कि मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते अराजक तत्वों ने पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम पर भारी पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हो गए। इतना ही नहीं जेसीबी को निशाना बनाकर किए गए पथराव में इसका शीशा टूट गया। अराजक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। भारी विरोध के बावजूद नगर निगम का अभियान जारी रहा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की टीम ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की। पथराव थमता न देख पुलिस ने अराजक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

Photo- Social Media

अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। इसके पास तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने पूर्व में कब्जा ले लिया था। अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था। अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story