×

Google Doodle: अनोखे ढंग से साल 2022 को गूगल कर रहा विदा, बेहद अनोखा बनाया डूडल, आप भी देंखे

Google Doodle: साल 2022 के आखिरी दिन 31, दिसंबर को गूगल ने अपने आपको एक अनोखे अंदाज से सजाया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 31 Dec 2022 5:12 AM GMT
Google Doodle
X

Google Doodle(सोशल मीडिया) 

Google Doodle: बस कुछ घंटों की बात है। फिर हम सभी नए साल 2023 में प्रवेश कर जाएंगे। आशा करते हैं कि आने वाला नया साल जीवन में नई उत्साह और उमंग लेकर लेकर आए। इससे पहले 2022 विदा हो, हम और आप इस साल को कुछ तस्वीरों व अन्य चीजों के माध्यम से कैद करना करना चाहते हैं, ताकि 2022 की यादें हमारे जीवन में हमेशा के लिए बनी रही हैं। हर कई साल 2022 को विदाई देने के लिए तैयारी करने में जुट गया है। रात 12 बजते ही देश विदेश में 2022 को विदाई देते हुए नए साल में प्रवेश की उपलक्ष्य में पार्टियों को दौर शुरू हो जाएगा, जो आधी रात चलेगा। लोगों के साथ साथ दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी साल 2022 को विदाई दिया है।

गूगल दिखा रहा आज अगल अंदाज में

साल 2022 के आखिरी दिन 31, दिसंबर को गूगल ने अपने आपको एक अनोखे अंदाज से सजाया है। गूगग ने इस साल के आखिरी दिन डूडल बनाकर 2022 को विदाई दे रहा है। डूडल के जरिए 2022 को गूगल ने शानदार तरीके से सजाया है। आज जब आप गूगल को ओपन करेंगे तो यह अगल स्टाइल में लिखा दिखाई देगा। आईये बताते हैं कि आज गूगल ने 2022 को कैसे डूडल के माध्यम से लिखा है।

ऐसी सजी हैं गूगल की स्पेलिंग

गूगल ने डूडल के जरिए साल के आखिरी दिन में 2022 को गूगल की स्पेलिंग के बीच डाला है। और इसी स्पेलिंग को अलग अलग रंगों में लिखा है। गूगल ने डूडल में G को नीला रंगा है। O को लाल रंग से लिखा है और यह बल्ब जैसा दिखा रहा है। फिर अगले O को 2022 के रूप में प्रदर्शित किया है। इसके पीछे के कलर को पीला किया हुआ है। 2022 के बीचे बीचे में स्माइली भी लगी हुई है, जिसमें दो आंख और मुंह दिखाई दे रहा है।

गूगल ने लिखा New Year's Eev 2022

इसके अलावा अगले G को भी नीले रंग से रंगा गया है। देखने में यह भी एक प्रकार से बल्ब की तरह दिखाई दे रहा है। L को हरे रंग से रंगा लगया है। आखिरी स्पैलिंग E को लाल रंग से रंगा गया है और यह E बल्ब की तरह दिखाई दे रही है। जैसे आप गूगल पर क्लिक कर रहे हैं तो अगले पेज खुलते ही गूगल के सर्च इंजन पर New Year's Eve 2022 लिखकर आ रहा है।

इससे पहले भी बना है डूडल

इससे पहले भी गूगल हर विशेष दिन या कोई त्यौहार को यादगार बनाने के लिए डूडल बनाते आ रहा है। फिर चाहे, देश में दिवाली, होली, क्रिसमस का त्योहार हो या फिर ईद हो। इतना ही नहीं, गूगल देश में होने वाले आम चुनाव में भी डूडल बनाता आ रहा है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story