×

Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE Updates: आज चांद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान -3, पीएम मोदी भी इवेंट से जुड़ेंगे

Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE Updates: विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। इन तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजा जाएगा। लैंडिंग का लाइव इवेंट करीब शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 Aug 2023 2:26 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 8:03 AM GMT)
Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE Updates: आज चांद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान -3, पीएम मोदी भी इवेंट से जुड़ेंगे
X
Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE Updates (photo: social media )

Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE Updates: चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर आज यानी बुधवार 23 अगस्त की शाम छह बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर उतरेगा। लैंडर चंद्रमा के दक्षिण पोल पर लैंड करेगा। फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। इन तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजा जाएगा। लैंडिंग का लाइव इवेंट करीब शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस इवेंट से वचुर्अली जुड़ेंगे, जो फिलहाल ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं।

यहाँ देखें चंद्रयान -3 की ताजा अपडेट...

  • चंद्रयान-3 की आज चांद पर होगी लैंडिंग। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा चंद्रयान-3। शाम 5 बजकर 45 मिनट पर लैंडिंग होगी शुरू।
  • 4 चरणों में होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया। साउथ पोल पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग।
  • चांद पर सॉफ्ट वाला चौथा देश बनेगा भारत। कैमरे लगातार कर रहे हैं सेफ एरिया की तलाश।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किया गया है इस्तेमाल। चांद की सतह से जानकारी भेजेगा रोवर प्रज्ञान
  • लैंडिंग के 15 से 30 मिनट बाद निकलेगा बाहर। विक्रम लैंडर के अंदर मौजूद रहेगा रोवर प्रज्ञान
  • चंद्रमा की सतह पर कई वैज्ञानिक प्रयोगों को देगा अंजाम। चांद पर रोवर प्रज्ञान को लैंडर विक्रम करेगा तैनात। लैंडिंग को लेकर इसरो का प्लान-बी भी तैयार।
  • किसी भी तरह की परेशानी पर 27 अगस्त को होगी लैंडिंग। इसरो से भी नहीं मिल सकेगा लैंडर को कमांड। लैंडर मॉड्यूल को खुद करना होगा काम। लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट होंगे अहम।
  • पल-पल पर पीएम मोदी की रहेगी नजर। इसरो से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। जोहान्सबर्ग से लैंडिंग देखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए मंदिर में हवन पूजन कर रहे लोगे

रिपोर्ट- सरफ़राज वारसी- चंद्रयान 3 के लैंडिंग को लेकर बाराबंकी जिले में स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यहां कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं चंद्रयान डे मना रहें है। जिले एक कॉन्वेंट स्कूल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले खुशी का माहौल दिखा। इस कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान की डिजाइन में रंगोली बनाई। एक बच्चे को रॉकेट की शक्ल में खड़ा किया गया और लैंडर के बारे बताया गया। शिक्षकों ने प्रोजेक्टर लगाकर एस्ट्रोनॉमी की वर्कशॉप आयोजित की और सभी छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दी। स्कूल की छात्रा ने बताया कि हम लोग चंद्रयान डे सेलिब्रेट कर रहे है। हम लोगों ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है, रंगोली बनाई है। हमारा चंद्रयान जल्द से जल्द चंद्रमा पर उतरे यही प्रार्थना है।


रिपोर्ट- मनोज सिंह -
अब से कुछ ही घंटो में चंद्रयान 3 की लैंडिंग चांद पर होने जा रही है । जिसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने भी में चंद्रायन 3 में में विक्रम लैंडर के कैमरे से खींची गई फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा है की चंद्रायन 2 के कार्बिटर के संपर्क में चंद्रायन 3 आ चुका है । दोनो में संवाद हुआ है अब चंद्रयान 3, 23 अगस्त शाम को 6:04 बजे चांद पर सफलतापूर्क लैंड कर सकता है।

ISRO द्वारा चांद की तस्वीर ट्वीट करते ही चंद्रायन 3 की सफलतापूर्ण लैंड के लिए पूरे देश के मंदिरों में लोग हवन पूजन कर भगवान से प्रार्थना कर रहे है की इस बार चांद पर सफल लैंडिंग चंद्रयान की हो जाए क्योंकि चंद्रयान 2 लैंडिंग के समय विफल हो गया था । लेकीन इस बार इसरो के वैज्ञानिकों को भी पूरा भरोसा है की चंद्रायन 3 की सफल लैंडिंग करवा सकेंगे हालाकि अब कुछ घंटे ही चंद्रायन 3 की सफल लैंडिंग के लिए बचे है ।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए लगातर मंदिरों में हवन पूजन किया जा रहा है । उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी लोग चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन पूजन कर रहे है और लोग इसका श्रेय ISRO के वैज्ञानिकों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं । वही मंदिर पर हवन कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी भी क्षेत्र की जनता के साथ हवन पूजन प्रार्थना कर चंद्रायन 3 की सफल लैंडिंग की कामना कर रहे है।

सफल लैंडिंग के लिए हो रहा हवन पूजन - भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अगर अपने मिशन में कामयाब हो जाता है तो ऐसा करने वाला वह पहला देश होगा। ये इसलिए भी काफी मायने रखेगा क्योंकि हाल ही में रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट साउथ पोल पर जाकर क्रैश हो गया था। ऐसे में चंद्रयान की सफल लैंडिंग इसरो का दुनियाभर में मान बढ़ाएगी।

यही वजह है कि इस मिशन की सफलता के लिए देश का आम नागरिक भी दुआ और मन्नतें मांग रहा है। मिशन की सफलता के लिए देश में जगह-जगह हवन कराए जा रहे हैं। इनमें वाराणसी का कामाख्या मंदिर, श्री मठ बाघंबरी गद्दी और मुंबई का चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर शामिल है।

आखिरी 15 मिनट मिशन के लिए अहम

चंद्रायान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे। अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस समय को 15 मिनट्स ऑफ टेरर यानी खौफ के 15 मिनट कहते हैं। इसरो का चंद्रयान – 3 मिशन अगर सफल होता है तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला पहला देश बन जाएगा। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि अगर विक्रम के दो इंजन काम नहीं भी करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।

नोएडा: चंद्रयान-3 मिशन पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने कहा - "मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। इसका कारण यह है कि चंद्रयान 2 लैंड नहीं कर सका और अब हम पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हमारे पास न केवल तकनीकी क्षमता है, बल्कि हमारे पास दक्षिणी ध्रुव पर जाकर सॉफ्ट लैंडिंग करने की क्षमता है।

दक्षिणी ध्रुव एक ऐसा क्षेत्र है जहां अब तक कोई लैंडिंग नहीं हुई है। पहले की सभी लैंडिंग भूमध्य रेखा और उसके आसपास हुई हैं। दक्षिणी ध्रुव पर उतरना कठिन है और इसलिए इतने कम बजट में ऐसा करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह एक बड़ा दिन है।

चंद्रयान-3 मिशन पर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - ''आज इतिहास रचा जाएगा जब पीएम मोदी के नेतृत्व में चंद्रमा पर भारत का झंडा फहराया जाएगा. पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वैज्ञानिकों के प्रयास और "पिछले नौ वर्षों की सरकार आज पूरी हो जाएगी। हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story