×

Chhattisgarh New CM: विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Chhhatigarh New CM Vishnu Deo Sai: सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 10 Dec 2023 10:22 AM GMT (Updated on: 10 Dec 2023 10:40 AM GMT)
Chhattisgarh New CM
X

Chhattisgarh New CM (सोशल मीडिया) 

Chhhatigarh New CM Vishnu Deo Sai: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। विष्णुदेव साय अब प्रदेश नए मुख्यमंत्री होंगे। इनको छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ का चेहरा बनाया है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है।

रायपुर में विधायक दल की बैठक में लिए गए इस फैसले में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे। सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे। दोपहर बारह बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर मंथन चला।

अटकलों पर विराम, आदिवासी नेता को कमान

कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद इस पर मुहर दिल्ली से लगी। जैसी कि अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी किसी आदिवासी नेता को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। कहा ये भी जा रहा था कि किसी महिला नेता को भी मौका मिल सकता है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट नहीं किया था।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार थे। इसमें खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह थे। साथ ही अरुण साव और रेणुका सिंह के नाम शामिल थे। आदिवासी सीएम के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही रेणुका सिंह का नाम आगे चल रहा था। बता दें कि छत्तीसगढ में सारे कयासों को पलटते हुए बीजेपी ने शानदार जीत हासिल करने हुए 54 सीटें हासिल की हैं। जबकि कांग्रेस 34 सीटें जीत सकी।

कुनकुरी सीट से हैं नए सीएम विधायक

विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया था। विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले थे। विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया। साथ ही वे रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story