×

आंध्र प्रदेश के लिए चंद्रबाबू की भूख हड़ताल, PM को संदेश देने पहुंचें राहुल

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश भवन में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी भूख हड़ताल केंद्र सरकार के खिलाफ है क्योंकि सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।भूख हड़ताल से पहले नाडयू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Anoop Ojha
Published on: 11 Feb 2019 3:53 AM GMT
आंध्र प्रदेश के लिए चंद्रबाबू की भूख हड़ताल, PM को संदेश देने पहुंचें राहुल
X

नई दिल्ली: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश भवन में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी भूख हड़ताल केंद्र सरकार के खिलाफ है क्योंकि सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।भूख हड़ताल से पहले नाडयू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढें.....चंद्रबाबू नायडू का पीएम मोदी पर हमला, बताया- ब्लैकमेलर, लगाए कई आरोप

आम चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। आंध्र को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र के वादों को पूरा करने की मांग को लेकर नायडू दिल्ली में आंध्रा भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढें.....महागठबंधन पर चंद्रबाबू नायडू बोले – लोकतंत्र , संविधान बचाने को एकजुट हो रहे हैं हम सब

गौरतलब है कि टीडीपी राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल भाजपा नीत एनडीए से बाहर हो गई थी।

लखनऊ के रोड़ शो के पहले राहुल हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ के अपने रोड़ शो से पहले आंध्र प्रदेश भवन में चंद्रबाबू नायडू की भूख हड़ताल में शामिल हुए और उन्होंने विपक्षी एकता को धार दी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story