×

मचा हड़कंप! उर्मिला ने अचानक छोड़ी पार्टी, तो क्या अब बीजेपी में होगी शामिल

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने राजनीतिकी के क्षेत्र में उतरने के बाद अब कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हां ये बात और है कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उर्मिला मातोंडकर ने प्रेस नोट जारी किया है।

Vidushi Mishra
Published on: 12 April 2023 10:15 PM GMT
मचा हड़कंप! उर्मिला ने अचानक छोड़ी पार्टी, तो क्या अब बीजेपी में होगी शामिल
X
उर्मिला मातोंडकर

नई दिल्ली : अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने राजनीतिकी के क्षेत्र में उतरने के बाद अब कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हां ये बात और है कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उर्मिला मातोंडकर ने प्रेस नोट जारी किया है।

जिसमें उन्होंने लिखा, ''मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार मैंने इस्तीफे के बारे में तब सोचा जब मेरे कई प्रयासों के बाद 16 मई को दिए गए पत्रों पर तत्कालीन मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी देखें... बच्चा चोर का शोर! जानें कैसे बनी जान पर आफत

उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हूं। मैं पहली तब इस्तीफा के बारे में सोचना शुरू कर दिया, जब मेरे बार-बार के प्रयास के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया और बाद में तब के मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखा था। बाद में मेरे पत्र को लीक कर दिया गया जो कि गोपनीय था। यह मेरे साथ विश्वासघात था।

आगे उर्मिला ने कहा कि कहने की जरूरत नहीं है कि पार्टी में किसी भी व्यक्ति ने मेरे बार-बार के विरोध के बावजूद माफी नहीं मांगी। प्रेस नोट में उर्मिला मातोंडकर ने बताया, ''कहने की जरूरत नहीं है मेरे बार-बार विरोध जताने के बावजूद पार्टी के किसी सदस्य को भी कोई चिंता या अफसोस नहीं थी।

यह भी देखें... शुरू हो गई युद्ध की तैयारी! अब सरकार करेगी युद्धक क्षमता को और मजबूत

गौरतलब है कि मुंबई उत्तर में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से जिन लोगों का मेरे पत्र जिक्र था, उनके खिलाफ उनके कृत्यों के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उन्हें नए पदों से पुरस्कृत ही किया गया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story