×

Delhi Liquor Case : आप नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से हुए रिहा, ये शर्तें माननी होंगी

Delhi Liquor Case : दिल्ली शराब मामले में आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय स‍िंह बीते छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे, वह आज (03 अप्रैल, 2024) रिहा हो गए हैं।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 3 April 2024 2:46 PM GMT (Updated on: 3 April 2024 4:52 PM GMT)
Sanjay Singh
X

संजय सिंह जेल से हुए रिहा (Photo - Social Media)

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब मामले में आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय स‍िंह बीते छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे, वह आज (03 अप्रैल, 2024) रिहा हो गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने जाएंगे। उनकी रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का महौल

बता दें कि आप नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कई सवाल पूछे थे। वहीं, ईडी ने उनकी जमानत याचिका का कोई विरोध नहीं किया था। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप नेता संजय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है... यह वक्त संघर्ष करने का है... हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।"

वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये जश्न मनाने का समय नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे

सुप्रीम कोर्ट से बेल ऑर्डर ट्रायल कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) भेजा गया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद जमानत की शर्तें तय कर दी गई हैं। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और वे दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे। अगर उन्हें दिल्ली-एनसीआर छोड़कर जाना है तो इसकी जानकारी देनी होगी। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं, संजय सिंह की लोकेशन पर भी नजर रहेगी। उन्हें जांच में सहयोग करना होगा। वे केस को लेकर कोई टिप्पणी या बयान नहीं दे सकते हैं।

फिलहाल, ट्रायल कोर्ट की ओर से जमानत की शर्तें तय होने के बाद उनकी रिहाई का आदेश तिहाड़ जेल भेजा गया। संजय सिंह रिहाई आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन को देरशाम को मिला है। इसके बाद जेल प्रशासन ने अपनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया है।

पत्नी ने कहा था, अभी संघर्ष जारी है

आप नेता संजय सिंह को जमानत मिलने पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा था अभी संघर्ष जारी है, जब तक हमारे तीनों भाई बाहर नहीं आ जाते हैं, तब तक हम कोई जश्न नहीं मना रहे हैं, बस न्यायपालिका का धन्यवाद करते हैं। सत्यमेव जयते। उन्होंने कहा कि आज नहीं आएंगे, वे कल तक आएंगे।

केजरीवाल को भी जल्द मिलेगा न्याय

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था हमें उम्मीद है कि जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को राहत मिली है, वैसे ही अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को भी न्याय मिलेगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story