×

Diwali 2022 Wishes Messages: दिवाली पर अपनों को भेजिए शुभकामनाएं, बाटेंगे खुशियां तभी तो मिलेंगी खुशियां

Diwali 2022 Wishes Messages: ऐसा सम्भव नहीं हो पाता है कि दिवाली पर हम सबके यहां पहुंच सके, इसलिए आजकल त्योहारों पर ऑनलाइन शुभकामनाएं भेजने का ट्रेंड चला है। तो चलिए आपको सबसे बेस्ट दिवाली शुभकामनाएं बताते हैं, जिसे आप अपने सगे-संबंधियों और दोस्तो-यारों को भेज सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Oct 2022 5:07 AM GMT
Diwali wishes
X

शुभ दिवाली (फोटो- सोशल मीडिया)

2022 Diwali Wishes Messages: भारत के साथ-साथ दुनियाभर में रहने वाले हिंदू दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाते हैं। दिवाली हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ये कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करके अयोध्या नगरी वापस आए थे। तब से रोशनी का ये पर्व मनाया जाता है। हर साल दिवाली का त्योहार 5 दिन तक मनाया जाता है। जिसमें धनतरेस से लेकर भाई दूज तक के सभी त्योहार शामिल होते हैं। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। खुशियों के त्योहार दिवाली पर अपनों और जरूरतमंदों को गिफ्ट्स और मिठाईयां दी जाती हैं। लेकिन ऐसा सम्भव नहीं हो पाता है कि दिवाली पर हम सबके यहां पहुंच सके, इसलिए आजकल त्योहारों पर ऑनलाइन शुभकामनाएं भेजने का ट्रेंड चला है। तो चलिए आपको सबसे बेस्ट दिवाली शुभकामनाएं बताते हैं, जिसे आप अपने सगे-संबंधियों और दोस्तो-यारों को भेज सकते हैं।

शुभ दिवाली (फोटो- सोशल मीडिया)

दिवाली शुभकामनाएं

Diwali 2022 Wishes

----- दिवाली का त्योहार लाए खुशियों की सौगात,

मां लक्ष्मी करें आपके जीवन में सदा सुख-समृद्धि की बरसात।

शुभ दीपवाली!!

------ हर घर में हो उजाला

आए ना कोई रात काली

हर घर मे मनाएं खुशियां

हर घर मे हो दिवाली.

शुभ दिवाली!

----- दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज,

सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार,

चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको दिवाली का त्यौहार!

----- रंगोली से सजा है आपका घर आंगन,

दिवाली के त्योहार सा जगमगाए आपका सारा जीवन।

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

----- खुशियों की बौछार हो आपके संसार में,

लक्ष्मी जी की कृपा रहे आपके घर द्वार में।

शुभ दीपावली!

----- ख़ुशियों का आपके जीवन में Overflow हो,

कभी न आपके जीवन का सफर Slow हो।

ऐसा मिले आपको इस दीपावली का तोहफा,

जिससे आपका जीवन में Glow हो।

Happy Deepawali

शुभ दिवाली (फोटो- सोशल मीडिया)

----- दीपों का ये पावन त्यौहार

आपके लिए लाए खुशियां हज़ार

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार

हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार!

शुभ दीपावली !

----- हरदम खुशियाँ हो आपके साथ

कभी दामन ना हो खाली

आपको हमारी ओर से हैप्पी दिवाली

----- जैसे श्री राम के अयोध्या वापस आने से

चारों ओर छाई थी खुशहाली,

वैसे ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि

लेकर आए इस बार की दिवाली।

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

------ दिये का प्रकाश हर पल आपके जीवन को एक नयी रौशनी दे। रौशनी का यह पावन त्यौहार आपके जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि लेकर आये। हमारी ओर से आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

----- दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज, सूरज की किरणें, ख़ुशियों की बौछार, चंदन की खुशबू और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको दिवाली का त्यौहार।

----- दीवाली के इस मंगल अवसर पर माँ लक्ष्मी आप सभी की मनोकामना पूरी हों, सफलता आपके कदम चूमे, इसी शुभकामना के साथ आप सभी को दिवाली की ढेरों बधाई।

----- लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार

सोने चाँदी से भर जाए आपका घर बार

जीवन में आयें ख़ुशियाँ अपार

शुभकामना हमारी करें स्वीकार

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

----- दीपक की रौशनी से झिलमिलाता आँगन हो

पटाख़ों की गूँज से आसमान रोशन हो

ऐसे झूम के आये यह दिवाली

हर तरफ खुशियों का माहौल आपका हो

शुभ दिवाली

----- पल पल से बनता हैं एहसास

एहसास से बनता है विश्वास

विश्वास से बनता हैं रिश्ता

और रिश्ते से बनता हैं कोई ख़ास

हैप्पी दिवाली

----- हरदम खुशियाँ हो साथ आपके

कभी दामन ना हो खाली

हम सभी की तरफ से आपको

विश करते शुभ दिवाली!

----- हर घर में हो रोशनी,न हो किसी के घर में सूनी दिवाली।

हर घर में आएं खुशियां,हर घर में मने खुशियों भरी दिवाली।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

----- हर घर में रहे सदा, मां लक्ष्मी का वास

घर परिवार में बने आप सबके सरताज

इसी शुभकामना के साथ मनाएं आप दिवाली का त्योहार।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story