×

हिमाचल : कांग्रेस की हार के बाद CM वीरभद्र का पद से इस्तीफा

Rishi
Published on: 19 Dec 2017 8:46 AM GMT
हिमाचल : कांग्रेस की हार के बाद CM वीरभद्र का पद से इस्तीफा
X

शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के एक दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पद से व मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक या नई सरकार के गठन होने तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों निभाने का आग्रह किया है।

राज्य में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भााजपा) सत्ता में रही कांग्रेस को हराने में कामयाब रही। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में करीब दो तिहाई बहुमत के साथ 44 सीटों पर जीत दर्ज की।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल व राज्य के पार्टी प्रमुख सतपाल सत्ती को हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस 21 सीटें ही जीत पाई। वीरभद्र सिंह अर्की सीट से 6,051 वोटों के अंतर से ही जीते। दो सीटों पर निर्दलीय व एक सीट पर माकपा उम्मीदवार ने चुनाव जीता।

मुख्यमंत्री के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी शिमला (ग्रामीण) से जीत दर्ज की।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story