×

Lucknow: जितेंद्र त्यागी के कत्ल का फतवा जारी, YouTube चैनल के जरिए धमकी देने का आरोप...थाने में तहरीर

Lucknow News: जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व में वसीम रिजवी) के खिलाफ यूट्यूब चैनल के जरिये कत्ल का फतवा जारी हुआ है। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि, उनका कत्ल वाजिब है।

Aman Kumar Singh
Published on: 17 March 2023 4:39 PM GMT (Updated on: 17 March 2023 4:46 PM GMT)
Lucknow: जितेंद्र त्यागी के कत्ल का फतवा जारी, YouTube चैनल के जरिए धमकी देने का आरोप...थाने में तहरीर
X

Lucknow News: जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पूर्व नाम वसीम रिजवी) ने मौलाना मोहम्मद शबीब हुसैन (Maulana Mohammad Shabib Hussain) पर धमकी के आरोप लगाते हुए राजधानी लखनऊ के चौक कोतवाली में तहरीर दी है। जितेंद्र त्यागी ने बताया कि, मौलाना ने दिल्ली में एक चैनल के जरिये उनके कत्ल का 'फतवा' जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जितेंद्र त्यागी का कहना है कि मौलाना मूलतः वाराणसी के निवासी हैं। धमकी भरा वीडियो दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस (Iran Culture House) के बाहर बनाया गया है। मौलाना शबीब हुसैन एक प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। मौलाना ने अपने बयान में ये भी कहा कि, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का कत्ल वाजिब है।

जितेंद्र त्यागी और उनके परिवार पर बढ़ा खतरा
मौलाना मोहम्मद शबीब हुसैन के द्वारा दिया गया ये बयान यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर वीडियो जारी किया गया। वीडियो को जितेंद्र त्यागी ने गुरुवार को देखा। इसके पहले मौलाना और कुछ अन्य लोगों ने नामचीन लेखक सलमान रुश्दी (Author Salman Rushdie) के खिलाफ भी फतवा जारी किया था। जितेंद्र त्यागी के अनुसार, मौलाना के फतवे से उनके और परिवार पर खतरा बढ़ गया है।

पुलिस को सौंपे साक्ष्य

जितेंद्र त्यागी ने लखनऊ पुलिस को दी तहरीर में यूट्यूब चैनल का लिंक और वीडियो की सीडी भी सौंपी है। पुलिस को सभी साक्ष्य उपलब्ध करा दी गई है। इस बारे में इंस्पेक्टर चौक कोतवाली प्रशांत मिश्रा ने बताया कि, 'तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story