×

लखनऊ की टीला मस्जिद से लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद तक...देश में ईद की धूम, राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई

Eid-ul-Fitr. एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम को ईद के चांद का दीदार हुआ है। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमामों ने दिल्ली समेत देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक की। ईद का चांद देखते हुए लोगों एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

Viren Singh
Published on: 11 April 2024 3:48 AM GMT (Updated on: 11 April 2024 4:03 AM GMT)
Eid-ul-Fitr
X

Eid-ul-Fitr (Pic: Social Media)

Eid-ul-Fitr: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित देशभर में गुरुवार को ईद उल-फ़ित्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ बधाइयों दी जा रही हैं। अपने लोगों की जीवन में खुशहाली के साथ देश में अमन, चैन और तरक्की की दुआएं अल्लाह से मांगी गईं। सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नजाम के लिए मस्जिद पहुंचे। इस मौकै पर लखनऊ की सबसे बड़ी टीला वाली मस्जिद, दिल्ली की जामा मस्जिद में के अलावा देशभर की मस्जिदों में नमाजी ईद की नमाज के लिए भारी संख्या में पहुंचे। नमाज अदा करने के लिए लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद त्योहार की मुबारक दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने ईद की बधाई दी।

राष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित तमाम लोगों दी बधाई

एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम को ईद के चांद का दीदार हुआ है। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमामों ने दिल्ली समेत देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक की। इसके बाद ऐलान हुआ कि 11 अप्रैल को देशभर में ईद मनाई जाएगी। ईद का चांद देखते हुए लोगों एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। फिर ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।

करुणा, एकजुटता और शांति की भावना फैलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद पर लोगों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि ईद के अवसर पर करुणा, एकजुटता और शांति की भावना को और फैलाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईद मुबारक!।

अमेरिकी राजदूत ने रखी इफ्तार पार्टी

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने ईद की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि यह महीना भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता का उत्सव रहा है। यह देखना सुखद है कि रीति-रिवाज और परंपराएं लोगों को एक साथ कैसे लाती हैं।

लखनऊ सहित इन जगह अदा की गई नमाज

देश के अलग-अलग हिस्सों ने ईद की नमाज अदा की गई है। यूपी की लखनऊ में टीले मस्जिद पर नमाज अदा की गई। अलीगढ़ में ईदगाद, मुंबई में माहिम दरगाह में नमाज अदा की। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात सहित हर राज्यों के शहरों के प्रमुख मस्जिद पर मुसलमानों ने ईद की जमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

नेताओं ने पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद पर अदा की नमाज

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीरी गेट स्थित पंजा शरीफ दरगाह में नमाज अदा की। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। DPAP के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली में नमाज अदा की। इस मौके पर शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, "मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं...सब लोग मिलकर ईद मनाएं...देश में तरक्की हो, खुशहाली हो और देश आगे बढ़े। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि "ईद के दिन भारत में लोग खुशियां मनाएं। देश में एकता हो, खुशहाली हो। यही दुआ करते हैं। सभी को ईद मुबारक।

शाही इमाम का ईद पर संदेश

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ईद के मौके पर कहा कि कल दिल्ली सहित देश कई हिस्सों में चांद देखा गया। आज ईद है। यह मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलकर जुलकर मनाना चाहिए। शाही इमाम ने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से मुल्क के लिए अमन व शांति की दुआएं करने के लिए कहा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story