×

Delhi: एयर इंडिया फ्लाइट में लगी आग, 150 से ज्यादा यात्री थे सवार

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में आग लग गई। आग लगने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Aniket Gupta
Published on: 17 May 2024 3:36 PM GMT (Updated on: 17 May 2024 3:46 PM GMT)
Delhi: एयर इंडिया फ्लाइट में लगी आग, 150 से ज्यादा यात्री थे सवार
X

Air India: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज देर शाम एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-807 के एसी यूनिट में आग लगने के बाद फ्लाइट वापस लौटकर आ गई, जिसके बाद पूरे एयपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। बता दें, फ्लाइट में 175 यात्री सवार थें। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज देर शाम 6:38 बजे फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

तकनीकी खराबी की वजह से हुई इमरजेंसी लैंडिंग

बीते साल फरवरी में एअर इंडिया की अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट की स्वीडन के स्टॉकहोम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट नंबर AI 106 ने अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में अचानक तकनीकी खराबी की वजह से उसकी स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जैसे ही फ्लाइट में गड़बड़ी की शिकायत आई। स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर लैंडिंग से पहले ही बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था।

दूसरे इंजन में तेल की हुई कमी

बताया जा रहा था कि एयर इंडिया के फ्लाइट के इंजन-2 में ऑयल तेजी से कम हो रहा था। जांच करने पर पता लगा कि दूसरे इंजन से तेल लीक हो रहा है। और इंजन का तेल घटकर 8 Qts पर पहुंच गया था। इसके बाद आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

29 जनवरी 2023 को भी हुई थी एक घटना

उससे पहले 29 जनवरी 2023 को लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से अचानक पक्षी टकरा गई जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। बता दें, हादसा फ्लाइट के टेक-ऑफ के टाइम हुआ था।

अकासा एयरलाइंस के साथ भी हुई थी दुर्घटना

15 अक्टूबर 2022 को भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था। दरअसल, फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था। केबिन में कुछ जलने की गंध आई तो फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story