×

रिटायरमेंट के बाद भी कम नहीं होता है पूर्व राष्ट्रपति का जलवा, ऐसी सुविधाएँ मिलती हैं आजीवन

Former President Facilities: देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 July 2022 8:23 AM GMT
Ram Nath Kovind
X

Ram Nath Kovind  (image social media)

Click the Play button to listen to article

Former President Facilities: देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इसके साथ ही वह आजाद भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। एक तरफ जहां नए राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज है तो वहीं मौजूदा राष्ट्रपति के विदाई की तैयारियां भी जोरों पर है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भावी ठिकाने पर जोर-शोर से रेनोवेशन का काम चल रहा है।

जैसा कि हम जानते हैं कि भारत के राष्ट्रपति दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रपति भवन में रहते हैं। जहां सुख - सुविधा के हर साधन मौजूद हैं। यह भवन 330 एकड़ में फैला है। राष्ट्रपति भवन का उद्यान ही 190 एकड़ में फैला है। हालांकि, इमारत पांच एकड़ में बनी है। इस चार मंजिला इमरात में 340 कमरे हैं। यहां 200 लोग काम करते हैं। राष्ट्रपति के निवास, स्टाफ, मेहमानों और भोजन आदि पर सालाना करीब 225 लाख रुपये खर्च होते हैं। मगर आज का मुद्दा ये है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व हो चुके राष्ट्रपति कहां रहते हैं और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

पूर्व राष्ट्रपति के भत्ते और सुविधाएं

- देश के पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख रूपये मासिक पेंशन के रूप में मिलती है।

- पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी को 30 हजार रूपये प्रति माह सेक्रेटेरियल सहायता के तौर पर दी जाती है।

- राष्ट्रपति के अनुमोदन अधिनियम के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति के पास सचिवीय कर्मचारियों और कार्यालयों के लिए 60,000 रुपये तक खर्च करने का प्रावधान है।

- पूर्व राष्ट्रपति को अपने जीवनसाथी के साथ ट्रेन या हवाई जहाज से मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलती है।

- पूरी तरह से सुसज्जित आठ कमरों वाला मकान भी मिलता है।

- 2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन मिलता है। इसके अलावा पानी और बिजली भी मुफ्त मिलेगी।

- देश के पूर्व राष्ट्रपति को जीवनभर में मुफ्त मेडिकल फैसिलिटी दी जाती है।

- पूर्व राष्ट्रपति के पास 5 लोगों का पर्सनल स्टॉफ होगा। 2 सचिव और दिल्ली पुलिस के जवान सुरक्षा में रहेंगे।

- पूर्व राष्ट्रपति को सरकार की ओर से एक कार और एक ड्राइवर दिया जाता है। इसकी सैलरी और ईंधन का खर्च भी सरकार वहन करती है। हर महीने गाड़ी के लिए 250 लीटर पेट्रोल दिया जाता है।

रिटायरमेंट के बाद रामनाथ कोविंद

आजकल लोगों में इस बात की जानने को लेकर काफी उत्सुकता है कि अगले कुछ दिनों में महलनुमा राष्ट्रपति भवन से विदा होने के बाद मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया ठिकाना कहां होगा। तो आपको बता दें कोविंद का नया ठिकाना दिल्ली का 12 जनपथ हो सकता है। ये बंगला दिल्ली के लुटियंस जोन के सबसे बड़े बंगलों में से एक है।

इस बंगले में 2020 में निधन से पहले तक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे। उनके निधन के बाद ये बंगला उनके सांसद पुत्र चिराग पासवान से खाली करवा लिया गया। इस घर में लंबे समय से रेनोवेशन का काम चल रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि रिटायर होने के बाद रामनाथ कोविंद यहीं पर रहेंगे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story