×

Delhi: दिल्ली में भयानक हादसा! मेट्रो स्टेशन का साइड वॉल गिरा, एक की मौत, पांच लोग जख्मी

Delhi: हादसे के तुरंत बाद इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो का संचालन रोक दिया गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 8 Feb 2024 7:41 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2024 8:12 AM GMT)
Delhi: दिल्ली में भयानक हादसा! मेट्रो स्टेशन का साइड वॉल गिरा, एक की मौत, पांच लोग जख्मी
X

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयानक हादसा हो गया है। यहां आज गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का साइड वॉल अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 11 बजे की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार से इलाका दहल उठा। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि पांच लोग जख्मी हुए हैं। मलबे में अभी भी एक शख्स के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में दबे शख्स को निकाला जा रहा है। घटनास्थल की ओर गुजरने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि ऑफिस ऑवर होने के कारण मेट्रो स्टेशन के नीचे जाने वाली सड़क पर आवाजाही ज्यादा थी। इसी दौरान स्टेशन का साइड वॉल अचानक सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में स्कूट सवार समेत कुछ अन्य लोग आ गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल लोगों को फौरन एंबुलेंस की मदद से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है है। फिलहाल मृतक एवं घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, घटनास्थल पर दिल्ली मेट्रो और गोकुलपुरी थाने की पुलिस अपनी निगरानी में जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबे को हटवा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो, का संचालन रोक दिया गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है।

संबंधित धाराओं में दर्ज किया जाएगा मामला - पुलिस

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के ईस्टर्न वॉल का एक हिस्सा नीचे गिर गया है। इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद से इस रूट पर सफर करने वाले मेट्रो यात्रियों में भय का माहौल है। मेट्रो ब्रिज के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की ओर से फिलहाल घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story