×

Gulab Chand Kataria: स्कूल टीचर से गवर्नर तक का सफर, जानिए असम के नए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से जुड़ी ये ख़ास बातें...

Gulab Chand Kataria Biography: अपनी बयानबाज़ी के लिए मशहूर भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया इस समय सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में अब उनको एक बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं।

Suryakant Soni
Published on: 12 Feb 2023 8:06 AM GMT
Gulab Chand Kataria
X

Gulab Chand Kataria (Pic: Social Media)

Gulab Chand Kataria Biography: देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपालों और उपराज्यपालों में फेरबदल किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इसमें एक नाम राजस्थान के दिग्गज भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया का भी शामिल है। अपनी बयानबाज़ी के लिए मशहूर भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया इस समय सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में अब उनको एक बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। चलिए जानते हैं कैसा रहा मारवाड़ के इस दिग्गज नेता का स्कूल टीचर से गवर्नर तक का सफर...

स्कूल टीचर से शुरू किया अपना करियर

बता दें गुलाबचंद कटारिया ने अपने करियर की शुरुआत अध्यापक के रूप में की थी। गुलाबचंद कटारिया राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के बड़े नेता के रूप में पहचान बना चुके हैं। राजस्थान में सीएम की रेस में उनका भी नाम सबसे आगे चल रहा था। कटारिया ने स्कूल के दिनों से ही आरएसएस से जुड़कर सेवा का काम शुरू कर दिया था। वो संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए जाते थे। उसके बाद उन्होंने उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से एमए,बीएड और वकालत की शिक्षा ग्रहण करके सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।

गुलाबचंद कटारिया का राजनीतिक सफर

गुलाबचंद कटारिया को भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार किया जाता हैं। उन्होंने पहली बार 1977 में विधायक का चुनाव जीता था। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने बेबाक बयानबाज़ी और सेवाभाव के चलते मारवाड़ की जनता ने उन्हें खूब सपोर्ट किया। अब तक वो आठ बार विधायक रहे चुके हैं और वो एक बार उदयपुर से सांसद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। साल 1999-2000 के दौरान उन्होंने राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई हैं। उनको राजस्थान की कई सरकारों में मंत्री बनाया गया। कटारिया ने शिक्षा, पीडब्लूडी और गृह विभाग जैसे बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाई है।

राजस्थान सीएम रेस में उनका नाम रहा शामिल

राजस्थान में भाजपा में इस बार सीएम रेस के लिए कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। इसमें मारवाड़ के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया का नाम भी शामिल है। लेकिन अब उनको ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएम रेस से उनका नाम शामिल नहीं होगा। कटारिया राजस्थान में भाजपा सरकार में बड़े नेताओं में शुमार माने जाते हैं। उनके पास सदन में नेता प्रतिपक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी अभी भी हैं। ऐसे में अब गुलाब चंद कटारिया की इस नियुक्ति के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा। माना जा रहा है कि इस दौड़ में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सबसे आगे हैं।

देश के 13 राज्यों में नए राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश में जिन 13 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी है उनमें कटारिया के अलावा रमेश बैंस महाराष्ट्र के नये राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ बिहार के राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्यपाल बने हैं। सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल, कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल, शिवप्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा अनुसुईया उइके मणिपुर की राज्यपाल, गणेशन नागालैंड के राज्यपाल, फागू चौहान मेघालय के राज्यपाल होंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story