×

Heavy Rain Alert: देश के इन राज्यों में बारिश का कहर सबसे ज्यादा, बाढ़-भूस्खलन से 50 की मौत

Heavy Rain Alert States: हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से जारी बारिश के अभी भी रूकने के आसार नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर अगले एक हफ्ते तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी है।

Vidushi Mishra
Published on: 22 Aug 2022 5:11 AM GMT
Heavy rain havoc
X

भीषण बारिश का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

Heavy Rain Alert States: भारत के कई राज्यों इन दिनों बारिश और बाढ़ की चपेट में है। राज्यों में लगातार बारिश (Heavy rain havoc) होने से कई नदियां और नहरें उफान पर है। जबिक तमाम जगहों पर बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाओं से आफत आई हुई है। देश में बाढ़ से इस समय सबसे ज्यादा बुरे हाल चार राज्यों के हैं जिनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड। कई दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से इन जगहों पर फसल के नुकसान के साथ ही जन-धन की भी बहुत हानि हुई है। जान बचाने के लिए लोगों को अपना आशियाना छोड़कर भागना पड़ रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में चार राज्यों में तेज मानसूनी बारिश (Heavy rain havoc) के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

भीषण बारिश का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

ऐसे में हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल देखें तो यहां पर बीते कई दिनों से जारी बारिश के अभी भी रूकने के आसार नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर अगले एक हफ्ते तक भीषण बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भयंकर बारिश होने की संभावना जताई है।

सिर्फ हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों में भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की वजह से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।मौसम के इस तरह के हाल को देखते हुए राज्य के मंडी (rain in mandi himachal pradesh) में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग और शोघी में शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग सहित 743 सड़कों को यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है।

उत्तराखंड में मौसम की मार

भीषण बारिश का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

उत्तराखंड में मौसम का कहर कुछ कम नहीं है। यहां पर भीषण बारिश लोगों की जिदंगी का काल बनकर आई है। बीते शनिवार सुबह बादल फटने की वजह से एक साथ चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अभी भी लापता है। असल में भयंकर बारिश से नदियों पर बने पुल टूट कर बह गए। पानी का बहाव इतना ज्यादा तेज हो गया कि लोगों के घर बह गए, कई घरों में आधे तक पानी भर गया। इस वजह से पूरे के पूरे गांव खाली करने पड़े।

लगातार बारिश के कहर से पूरे उत्तराखंड (uttarakhand rain alert today) में भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। हर तरफ नदियां उफान पर है। नदियों के ऊपर बने पुल से गुजरने में दस बार मन में खौफ दौड़ जाता है। अब तक बारिश की वजह से राज्य में 50 से अधिक मकान मलबे से भर गए। कुछ जिलों में तो सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। 250 से ज्यादा सड़के मलब और भूस्खलन होने की वजह से बंद कर दी गई हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी यहां भी एक हफ्ते तक बारिश का अलर्ट है।

ओडिशा में काल बनी बारिश


भीषण बारिश का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

ओडिशा (odisha weather) में बारिश और बाढ़ से अधिकतर इलाकों में त्राही-त्राही मची हुई है। बारिश की वजह से कई दिनों से लोगों के घरों में बिजली नहीं आई है। बाढ़ में पूरे के पूरे खंभे तक बह गए। ऐसे में बाढ़-बारिश में मरने वालो का आकड़ा बढ़कर अब 15 के आस-पास हो गया। एक के बाद एक खबर मिलने पर बचाव दल पहुंचकर लोगों की मदद कर रहा है।

बीते दिनों बचाव दल ने ओडिशा के संबलपुर जिले के कुचिंडा इलाके में कम से कम दो व्यक्तियों के शव बरामद किए। इससे पहले ओडिशा में शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद दीवार गिरने की घटनाओं में दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने कहा कि मयूरभंज जिले में दो और बालासोर और क्योंझर जिलों में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर और मयूरभंज के जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू किया है, क्योंकि यह सुवर्णरेखा नदी प्रणाली में बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य पहले से ही लगातार बारिश के बाद महानदी नदी प्रणाली में मध्यम बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहा है, जिससे सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से लगभग 5 लाख अभी भी 763 गांवों में फंसे हुए हैं।

झारखंड में बारिश से हुई कई मौतें

भीषण बारिश का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

झारखंड (jharkhand weather) के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि झारखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में लोगों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। निचले इलाकों में पानी भर गया। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

आगे उन्होंने बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण उसके घर की मिट्टी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

फिलहाल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23-24 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में और 24 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story