×

हिमाचल चुनाव : वीरभद्र अकेले बहा रहे थे पसीना, अब मिलेगा राहुल का साथ

Rishi
Published on: 4 Nov 2017 10:58 AM GMT
हिमाचल चुनाव : वीरभद्र अकेले बहा रहे थे पसीना, अब मिलेगा राहुल का साथ
X

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनावों का प्रचार जोरशोर से चल रहा है। जहां बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत राज्य में झोंक दी है। वहीं कांग्रेस सीएम वीरभद्र सिंह के कंधों पर ही सवार है। बेचारे राजा साहेब अकेले ही प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी सुध ली और अब राहुल 6 नवंबर को हिमाचल में तीन चुनावी रैलियां करेंगे।

ये भी देखें: हिमाचल चुनाव : 83 हजार नए वोटरों के हाथ में होगा उम्मीदवारों का भविष्य

राहुल की पहली चुनावी रैली 11.00 बजे पावंटा (एमसी मैदान) में, दूसरी 1.15 बजे चंबा (चौगान) और तीसरी 3.00 बजे नगरोटा बगवां (गांधी मैदान) में होनी है। वहीं बीमारी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हिमाचल दौरा रद्द हो चुका है।

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय ने प्रदेश संगठन को इस कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। नेता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story