×

PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, बोले- 'स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा पर्व...नया उत्साह लेकर आए'

PM Modi Wishes Holi 2024: पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं।'

aman
Written By aman
Published on: 24 March 2024 12:11 PM GMT (Updated on: 24 March 2024 12:26 PM GMT)
PM Modi Wishes Holi 2024, Newstrack Hindi News, holi 2024, pm modi holi festival
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Social Media)

PM Modi Wishes Holi 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने रंगों के त्योहार होली से जुड़ी अपनी शुभकामनाएं पोस्ट की।

PM मोदी ने पोस्ट में क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।'

बुराई पर अच्छाई की जीत 'होलिका दहन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (24 मार्च) को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की ढेरों शुभकामनाएं दी। आपको बता दें, देशभर में आह छोटी होली मनाया जा रहा है। इसे होलिका दहन (Holika Dahan 2024) के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

जानें कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त?

ज्ञात हो, आज रात होलिका दहन मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, जिस कारण भद्रा के खत्म होने के बाद ही होलिका जलेगी। पंचांग की मानें तो भद्रा आज सुबह 09: 24 मिनट से शुरू हो गई थी, जो रात 10: 27 मिनट पर समाप्त होगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:15 मिनट से 12: 23 मिनट तक रहेगा।

सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार होली

होली सनातन धर्म मानने वालों का प्रमुख त्योहार होता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होती है। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी। होलिका दहन पर आज सर्वार्थ सिद्धि तथा रवि योग बन रहा है। दहन करने के साथ ही 8 दिनों तक चलने वाला होलाष्टक भी समाप्त हो जाता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story