×

Amit Shah Sister Died: अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन का निधन, गृहमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

Amit Shah Sister Died: गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। उन्होने कुछ समय पहले ही फेफड़ों का ट्रांसप्लांट करवाया था, उसके बाद से वह मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। राजेश्वरीबेन ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Jugul Kishor
Published on: 15 Jan 2024 9:00 AM GMT (Updated on: 15 Jan 2024 9:19 AM GMT)
Amit Shah Sister Died
X

अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन का निधन (Social Media)

Amit Shah Sister Died: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। राजेश्वरी बेन काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। उन्होने कुछ समय पहले ही फेफड़ों का ट्रांसप्लांट करवाया था, उसके बाद से वह मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। राजेश्वरीबेन ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद ने गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में होने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। उनका निधन पूरे शाह परिवार के लिए एक झटका है। इस दुःख से मैं व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले। राजेश्वरीबेन शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि।

अमित शाह ने इन दो कार्यक्रमों को किया रदद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी बड़ी बहन राजेश्वरी बेन शाह के निधन के बाद सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रदद कर दिये हैं। अमित शाह को आज यानी सोमवार को दो सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेना था। एक कार्यक्रम बनासकांड जिले के देवदार में बनास डेयरी में और दूसरा गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में था। शाह आज बनास डेयरी की विभिन परियोजनाओँ और उत्पादों का लांच करने और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने वाले थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story