×

Election 2024: झारखंड में बोले गृहमंत्री शाह, कांग्रेस ने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाया है

Amit Shah in Jharkhand: गृहमंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के खूंटी में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा।

Aniket Gupta
Published on: 10 May 2024 10:13 AM GMT (Updated on: 10 May 2024 10:43 AM GMT)
Election 2024: झारखंड में बोले गृहमंत्री शाह, कांग्रेस ने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाया है
X

Amit Shah in Jharkhand: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में चुनावी सरगर्मी तेज है। नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। तीन चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं। चौथे चरण को लेकर पार्टियों ने अपने प्रचार प्रसार में जान फूंक दी है। इसी क्रम में आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के खूंटी में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। गृहमंत्री शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। वहीं कांग्रेस पर भी निशाना साधा। गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी मंच से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया और प्रदेश को नक्सलमुक्त करने के लिए केंद्र सरकार की सरहाना की।

अमित शाह ने बिरसा मुंडा को किया याद

झारखंड के खूंटी में गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत बिरसा मुंडा को याद करते हुए किया। उन्होंने कहा, “इसी भूमि से बिरसा मुंडा ने भारत से अंग्रेजों को भगाने के लिए आंदोलन की शुरूआत सबसे पहले की थी। बिरसा मुंडा के उस आंदोलन ने झारखंड से लेकर नागपुर और पूरे देश में क्रांति की ज्योति शुरू की थी। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है।

भाजपा जीतेगी तो परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा: गृहमंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे झारखंड में घुसपैठियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा, झारखंड में सबसे बड़ा खतरा घुसपैठ है। आदिवासी बहनों को बहला फुसलाकर उनसे शादी करता है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाया है। भाजपा को चुनाव जिताएं, यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। गृह शाह ने आगे जनता से सवाल करते हुए कहा, अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? लेकिन कांग्रेस ने वर्षो तक इस मुद्दे को लटकाए रखा था। प्राण प्रतिष्ठा में राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वह अपने वोट बैंक की चिंता करते हुए उद्घाटन में नहीं आए।

कांग्रेस मंत्री के घर से जब्त पैसा आदिवासियों का है: अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, कुछ दिनों पहले कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए थे। जब्त किया गया ये सारा पैसा आपकी मेहनत का है। मेरे आदिवासी भाइयों का है, जो राहुल बाबा की पार्टी लूट कर ले गई है। उन्होंने आगे कहा, “अभी 2 दिन पहले झारखंड में कांग्रेस के मंत्री के घर से 35 करोड़ रुपये और जवाहरात जब्त किए गए। ये सारा पैसा झारखंड के आदिवासी भाइयों और पिछड़ा समाज के लोगों का है।

PoK भारत से कोई नहीं छीन सकता: शाह

अमित शाह ने खूंटी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, PFI पूरे देश में आतंकवाद फैलाता था, उसको सबसे बड़ा समर्थन कांग्रेस और JMM की सरकार से मिलता था। आज मणिशंकर अय्यर देश को धमकी दे रहे हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दीजिए, उनके पास एटम बम है। कुछ दिन पहले इसी इंडिया गठबंधन के नेता फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि PoK की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, मैं कांग्रेस और इंडी अलायंस वालों को कहना चाहता हूं कि PoK भारत का है, इसको कोई नहीं छीन सकता।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story