×

IT Raid on BBC: बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर IT सर्वे जारी, कंपनी ने कर्मियों को भेजा मेल..पर्सनल इनकम पर दी हिदायत

IT Raid on BBC: मंगलवा सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर अधिकारी बीबीसी कार्यालय पहुंचे थे और तभी से आईटी सर्वेक्षण जारी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 Feb 2023 8:59 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2023 9:00 AM GMT)
IT Raid on BBC
X

IT Raid on BBC (photo: social media )

IT Raid on BBC: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली – मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर अधिकारी बीबीसी कार्यालय पहुंचे थे और तभी से आईटी सर्वेक्षण जारी है। बीबीसी ने इस कार्रवाई पर ट्वीट कर कहा था कि आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद है। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम जारी है। दफ्तर में काम शुरू हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने बीबीसी के संपादकों के साथ कुछ दस्तावेज साझा किए हैं। उन्हें बताया गया है कि वे तीन दिनों तक सर्वेक्षण कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जब आयकर विभाग का सर्वेक्षण चल रहा था तब कार्यालय में बीबीसी इंडिया की हेड रूपा झा मौजूद नहीं थीं। बता दें कि आयकर अधिकारियों की एक टीम जहां दिल्ली के केजी मार्ग एरिया में स्थित एचटी टॉवर में 5 और 6ठी मंजिल पर मौजूद बीबीसी दफ्तर में मौजूद है। वहीं, दूसरी टीम मुंबई के सांताक्रूज इलाके में मौजूद दफ्तर में है।

बीबीसी ने कर्मियों को भेजा मेल, पर्सनल इनकम पर दी हिदायत

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में इनकम टैक्स सर्वे के बीच कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक नया मेल भेजा है। इस मेल में बीबीसी जुड़े सभी कर्मचारियों से जारी सर्वे में सहयोग करने के लिए कहा गया है। में मेल में सभी कर्मियों से आयकर अधिकारियों का सहयोग करने और उनके सवालों का जवाब देने के लिए कहा गया है। मेल में साफ शब्दों में लिखा है कि, सभी कर्मचारी व्यक्तिगत आय (personal income) पर पूछे जाने पर सवालों के जवाब देने से परहेज कर सकते हैं। उन्हें वेतन से जुड़े अन्य सवालों का जवाब देना चाहिए। साथ ही, केवल ब्रॉडकास्टिंग डिपार्टमेंट को दफ्तर बुलाया गया है। शेष सभी से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

'सभी कर्मचारी करें सहयोग'

बीबीसी ने इससे पहले एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में आयकर विभाग की टीम को दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद कर्मियों से सहयोग करने की बात कही गई थी। सर्वेक्ष का काम अभी भी जारी है। हालांकि, बीबीसी ऑफिस में काम शुरू हो गया है।

अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हुई थी बहस

मिली जानकारी के मुताबिक, बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर में आयकर विभाग के 24 अधिकारी सर्वे के काम में जुटे हैं। टीम ने फाइनेंस विभाग के कर्मचारियों के फोन और लैपटॉप जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कल जब आयकर अधिकारियों की टीम दफ्तर पहुंची तो सर्वेक्षण को लेकर बीबीसी के कार्मचारियों के साथ उनकी बहस भी हुई थी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, मौखिक टकराव के बाद सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ।

आयकर अधिकारियों ने कंप्यूटर पर क्या सर्च किया ?

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने बीबीसी के फाइनेंस डिपार्टमेंट के लैपटॉप और कंप्यूटरर्स में 'शेल कंपनी', 'फंड ट्रांसफर', 'विदेशी ट्रांसफर' जैसे कीवर्ड सर्च किए। बता दें कि बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। बताया जा रहा है कि सर्वेक्षण के दौरान बीबीसी के संपादकों ने कहा था कि वे अपने सिस्टम पर किसी भी संपादकीय का एक्सेस नहीं देंगे।

अमेरिका की भी आई प्रतिक्रिया

बीबीसी पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से भारत की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस कार्रवाई का तीखा विरोध करते हुए कहा कि सरकार उन मीडिया संस्थानों को निशाने पर ले रही है, जो उसके खिलाफ बोलते हैं। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने रेगुलर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इससे जुड़े सवाल पर कहा कि हम दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करते हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story