×

INDIA alliance Seat Sharing Formula: इंडिया गठबंधन का यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और बंगाल समेत इन राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार! कहां किसको कितनी सीट, पढ़ें पूरी लिस्ट

INDIA alliance Seat Sharing Formula: लोकसभा में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत 320 से 330 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। इनमें करीब 250 सीटें ऐसे राज्यों में से हैं जहां कांग्रेस अकेले भी लड़ सकती है, जबकि करीब 75 सीटें उन 9 राज्यों में हैं, जहां कांग्रेस पार्टी सहयोगियों के साथ गठबंधन में है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 2 Jan 2024 5:22 PM GMT
India alliances seat sharing formula ready in these states including UP, Maharashtra, Delhi, Bihar and Bengal! Where and how many seats for whom, read the complete list
X

इंडिया गठबंधन का यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और बंगाल समेत इन राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार! कहां किसको कितनी सीट, पढ़ें पूरी लिस्ट: Photo- Social Media

INDIA alliance Seat Sharing Formula: इंडिया गठबंध अब सीटों के शेयरिंग को लेकर जल्द ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट हुए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की संभावित तस्वीर सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस गठबंधन के तहत 320 से 330 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। इनमें करीब 250 सीटें ऐसे राज्यों में से हैं जहां कांग्रेस अकेले भी लड़ सकती है, जबकि करीब 75 सीटें उन 9 राज्यों में हैं, जहां कांग्रेस पार्टी सहयोगियों के साथ गठबंधन में है।

सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कांग्रेस की गठबंधन कमेटी सीटों के संबंध में अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप सकती है। माना जा रहा है कि प्रदेश इकाइयों से चर्चा कर चुकी कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन कमेटी बुधवार यानी 3 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद कांग्रेस का नेतृत्व सीट बंटवारे पर अपने सहयोगी दलों से बात करेगा।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस जिन 9 राज्यों में अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों का बटवारा करेगी उनमें यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर शामिल है। सूत्रों ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना बहुत की कम है।

देखिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की संभावित तस्वीर-

राज्य..............सीटें.......और पार्टी की दावेदारी

आंध्र प्रदेश- 25...........कांग्रेस 25

अरुणाचल प्रदेश-2.......कांग्रेस 2

असम..............14...........कांग्रेस 14

बिहार-40......कांग्रेस-4, लेफ्ट-2, आरजेडी-17, जेडीयू-17

छत्तीसगढ़-11: कांग्रेस- 11

गोवा- 2: कांग्रेस- 2 (आप एक सीट मांग सकती है)

गुजरात- 26: कांग्रेस- 26 (यहां आप पांच सीटें मांग सकती है)

हरियाणा- 10: कांग्रेस- 10 (आप दो-तीन सीटें मांग सकती हैं)

हिमाचल प्रदेश-4: कांग्रेस-4

झारखंड-14: कांग्रेस-7, जेएमएम-4, आरजेडी, जेडीयू, लेफ्ट-3

कर्नाटक-28: कांग्रेस- 28

केरल-20: कांग्रेस-16, स्थानीय दल-4

मध्य प्रदेश-29: कांग्रेस-29

महाराष्ट्र-48: कांग्रेस-18, शिवसेना-15, एनसीपी-15

मणिपुर-2: कांग्रेस-2

मेघालय-2: कांग्रेस-2

मिजोरम-1: कांग्रेस-1

नागालैंड-1: कांग्रेस-1

ओडिशा-21: कांग्रेस- 21

पंजाब- 13: कांग्रेस 13 और आप 13 ( यहां रणनीतिक तौर पर गठबंधन की संभावना न के बराबर है क्योंकि इससे बीजेपी-अकाली दल को यहां फायदा हो सकता है)

राजस्थान-25: कांग्रेस-25

सिक्किम-1: कांग्रेस-1

तमिलनाडु- 39: कांग्रेस-9, डीएमके-24, लेफ्ट-4, स्थानीय दल- 2

तेलंगाना-17: कांग्रेस-17

त्रिपुरा-2: कांग्रेस-2 (लेफ्ट को एक सीट मिल सकती है)

उत्तर प्रदेश- 80: कांग्रेस- 8 से 10, समाजवादी पार्टी 65, स्थानीय दल 5-7

उत्तराखंड-5: कांग्रेस-5

पश्चिम बंगाल- 42: कांग्रेस-2-4, टीएमसी 38-40

जम्मू कश्मीर- 5: कांग्रेस- 2, छब् 2, च्क्च् 1

लद्दाख-1: कांग्रेस- 1

दिल्ली-7: कांग्रेस- 3, आप- 4

चंडीगढ़-1: कांग्रेस- 1

अंडमान-1, दादरा नगर हवेली-1, दमन दीव-1, लक्षद्वीप-1 , पुडुचेरी-1 ( कुल 5 ): कांग्रेस-4, एनसीपी-1

सीटों की शेयरिंग को लेकर गठबंधन जल्द ही फैसला होने की बात कही जा रही है। गठबंधन भी यह जानता है कि अगर बीजेपी को हराना है तो एकजुट होकर ही चुनाव लड़ना होगा।

अब तक हो चुकी है चार बैठकें-

बता दें कि इंडिया गठबंधन की अब तक चार बैठकें पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में हो चुकी है। इस गठबंधन के सामने अगर सबसे बड़ी कोई चुनौती है तो वह है सीटों का बंटवारा और एक राय होकर चेहरा का चयन करना। सूत्रों का कहना है कि जनवरी के आखिर तक इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लग सकती है। वैसे तो क्षेत्रीय दल अपने-अपने प्रभाव वाले राज्य में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। अब कांग्रेस ने अपनी ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का एक फॉर्मूला तैयार किया है। अब यह तो समय ही बताएगा कि कांग्रेस के इस सीट शेयरिंग फार्मूले को गठबंधन की अन्य पार्टियां सहमत होती हैं या नहीं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story