×

भारत ने अटारी बॉर्डर पर लहराया 360 फिट ऊंचा तिरंगा, पाक ने इसे अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन बताया

sujeetkumar
Published on: 6 March 2017 6:22 AM GMT
भारत ने अटारी बॉर्डर पर लहराया 360 फिट ऊंचा तिरंगा, पाक ने इसे अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन बताया
X

फोटो सौजन्य- ANI

अमृतसर: भारत और पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर रविवार (5 मार्च) को भारत का 360 फिट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। जिसके बाद से पाक सीमा में खलबली मची हुई है। उसे शक है कि तिरंगे से भारत पाक की जासूसी कर सकता है।

3.50 करोड़ की लागत से बना तिरंगा

-तिरंगा 120 लंबा और 80 फुट चौड़ा है।

-इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

-यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी।

-पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया।

-इससे पहले झारखंड के रांची में सबसे लंबा 293 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया जा चुका है।

भारतीय तिरंगे से पाक सीमा में डर का माहौल

-अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तिरंगा फहराए जाने से पाकिस्तान खुश नहीं है।

-सूत्रों का कहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अपनी नाराजगी व्यक्त कर दी है।

-पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन बताया है।

-पाकिस्तान के अधिकारियों को आशंका है कि भारत इस फ्लैगमास्ट का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है।

भारत ने पाक को दिया ये जवाब

-भारतीय अधिकारियों ने पाक को जवाब देते हुए कहा कि फ्लैगमास्ट जीरो लाइन से पहले 200 मीटर पहले स्थापित किया गया है, इससे किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है.

-मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, और कोई भी हमें अपनी धरती पर इसे फहराने से रोक नहीं सकता है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story