×

Arms Import: हथियार खरीदने में भारत टॉप पर, बेचने में अमेरिका नम्बर वन

Arms Import: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने बीते पांच साल में दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 23 April 2024 12:17 PM GMT

Arms Import: भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार ‎‎आयातक देश बन चुका है। जबकि हथियार एक्सपोर्ट करने में अमेरिका पहले और फ्रांस दूसरे नंबर पर है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने बीते पांच साल में दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं।

Photo- Social Media

यूरोप का इम्पोर्ट दोगुना हुआ

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में लगभग दोगुना बढ़ा है, जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा कारण माना जा रहा है।

- पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा हथियार एशियाई देशों ने खरीदे हैं।

- रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पहली बार रूस हथियार निर्यात में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

- सैन्य खर्च के मामले में चौथा सबसे बड़ा देश भारत है जिसने 2023 में 83.6 अरब डॉलर खर्च किए। 2022 के मुकाबले यह 4.2 फीसदी ज्यादा था।

- 2022 में जो सबसे ज्यादा खर्च करने वाले पांच देश थे, वे सभी 2023 में वैसी ही स्थिति में बने हुए हैं। इसमें तीसरे नंबर पर रूस है।

Photo- Social Media

- सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में अमेरिका अब भी टॉप पर है। 2023 में अमेरिका ने 916 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च किए जो दुनियाभर के कुल खर्च का 37 फीसदीसे भी ज्यादा है।

- सैन्य खर्च में दूसरे नंबर पर चीन है, जिसका खर्च अमेरिका से लगभग एक तिहाई है। उसने 296 अरब डॉलर खर्च किए, जो कुल खर्च का 12 फीसदी है। यह 2022 से 6 फीसदी ज्यादा है। इन दोनों देशों ने ही कुल खर्च में आधे का योगदान दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story