×

ड्रैगन की मदद को भारत ने दिखाई दरियादिली, हिंद महासागर में समा चुके चीनी जहाज पर सवार 38 लोगों को रेस्क्यू करेगी नौसेना

Indian Navy Help China : भारतीय नौसेना ने ड्रैगन (Dragon) की मदद करते हुए हिंद महासागर में समाये चीनी जहाज पर सवार 38 लोगों की रेस्क्यू कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में भारतीय नौसेना के जहाजों ने समुद्री स्थलानुसार काम किया और जहाज पर फंसे लोगों को सुरक्षित और जीवनदायी बनाया। यह दृश्य दरियादिली और सामरिक सहयोग की अद्वितीय मिसाल है

Jyotsna Singh
Published on: 19 May 2023 2:44 PM GMT
ड्रैगन की मदद को भारत ने दिखाई दरियादिली, हिंद महासागर में समा चुके चीनी जहाज पर सवार 38 लोगों को रेस्क्यू करेगी नौसेना
X
Indian Navy (social media)

Indian Navy: भारत देश हमेशा से ही अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता, शांति और सौहार्द की अपनी परंपरा पर कायम रहता है। पड़ोसी देश चीन द्वारा बार- बार चीन और भारत देश की सीमा बॉर्डर पर उपद्रव और अशांति पैदा करने के बाद भी संकट आने पर भारत देश तत्परता के साथ चीन की मदद के लिए जुट गया है। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चालक दल के 38 सदस्यों के साथ डूब गए चीनी जहाज की तलाश एवं बचाव के लिए अपने एक पी-81 समुद्री गश्ती विमान को तैनात कर दिया है।

दरअसल, 17 मई को चीनी मात्स्यिकी जहाज लू पेंग युआन 028 जहाज के डूबने की खबर मिलने के साथ ही भारतीय नौसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 900 समुद्री मील दूर दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में डूबे चीनी जहाज के चालक दल के सदस्यों जो कि चीन, इंडोनेशिया और फिलीपीन के नागरिक हैं उन सभी को खोजने के लिए भारतीय नौसेना अपने पी-81 समुद्री गश्ती विमान द्वारा उनकी खोज में जुट गई है। चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि डूबे हुए जहाज की तलाश करते समय गुरुवार को दो शव मिले हैं। हालांकि दोनों शवों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय, चीनी परिवहन मंत्रालय और शेडोंग प्रांत को स्थिति को सत्यापित करने और अतिरिक्त बचाव बलों को तैनात करने के लिए तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया है इसी के साथ शी जिनपिंग ने हिंद महासागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले एक चीनी जहाज के पलट जाने के बाद सभी बचाव प्रयासों आदेश दिया है। इस निर्देश के बाद चीन के खोजी दस्ता के साथ10 जहाज इस बचाव अभियान में शामिल हो चुके हैं ।

चीनी राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बचाव सहायता के लिए मांगी मदद

चीनी राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बचाव सहायता के लिए मदद मांगी है। जिसके तहत चीनी विदेश मंत्रालय विदेशों में प्रासंगिक दूतावासों को खोज और बचाव कार्य के समन्वय के लिए संबंधित स्थानीय दलों के साथ संपर्क स्थापित कर रहा है। इस पहल के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के बचाव दल भी लापता लोगों की खोज में मदद कर रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने सक्रिय रूप से खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, फिलीपींस और इंडोनेशिया में दूतावास के साथ समन्वय करने के लिए एक इमर्जेंसी प्रतिक्रिया तंत्र पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

चीन सरकार इन देशों से मिली सहायता पर की सराहना करती

दो दिन से लगातार जहाज पर सवार 38 लापता लोगों के इस तलाशी अभियान में फिलहाल अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया को बताया कि तलाशी और बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि चीनी जहाज और चालक दल की खोज के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपींस आदि देशों द्वारा आपातकालीन सहायता भेजी है। चीन सरकार इन देशों से मिली सहायता की सराहना करती है।

अभी तक नहीं मिल सकी सफलता

भारतीय नौसेना ने कहा कि चीनी नौसेना के अनुरोध पर भारतीय नौसेना अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए, खोज और बचाव उपकरण को घटनास्थल पर तैनात कर इस अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक लापता लोगों में से कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है, उनकी तलाश की जा रही है। एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि अब तक चीन के तीन नौसैनिक जहाजों और एक विदेशी जहाज समेत 10 जहाज मौके पर खोज और बचाव कार्य कर रहे हैं।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story