×

Congress News: चीन के विदेश मंत्री के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress News: यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति भवन में चल रहे जी20 की बैठक में शामिल होने आए चीन के विदेश मंत्री क़िन गांग के खिलाफ़ सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यालय से कुछ दूर पर रोक करके हिरासत में ले लिया गया।

Prashant Dixit
Written By Prashant Dixit
Published on: 3 March 2023 5:29 AM GMT
Indian Youth Congress protests
X

Indian Youth Congress Protests (Photo: Social Media)

Congress News: यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति भवन में चल रहे जी20 की बैठक में शामिल होने आए चीन के विदेश मंत्री क़िन गांग के विरोध में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया है। युवा कांग्रेस के नेता गोपाल तिवारी ने कहा चीन ने हमारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। उन्होंने आगे कहा गलवान और डोकलाम में भारतीय सैनिकों का अपमान करने वाले चीन से पहले सीमा मुद्दे पर बात होनी चाहिए। चीन के विदेश मंत्री के खिलाफ प्रर्दशन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं कार्यालय से कुछ दूर पर रोक करके हिरासत में ले लिया गया।

विदेश मंत्रियों की राष्ट्रपति भवन में बैठक

आपको बता दें कि जी-20 विदेश मंत्रियों की राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में कुल 40 देशों का प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहा है। जिस बैठक में शामिल होने चीनी विदेश मंत्री छिन गांग भारत की यात्रा पर आए है। जी20 बैठक से अगल भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी मुलाकात होनी है। अभी कुछ दिन पहले भारत के विदेश मंत्री ने चीन को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हम एक छोटी अर्थव्यवस्था हैं और चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था है, हम उनसे लड़ाई कैसे लड़ सकते है। जिसके बाद चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर सीमा मुद्दे पर बात न करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता का प्रदर्शन के दौरान बयान

युवा कांग्रेस के नेता गोपाल तिवारी ने कहा चीन ने हमारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। गलवान और डोकलाम में भारतीय सैनिकों का अपमान करने वाले चीन से पहले सीमा मुद्दे पर बात होनी चाहिए मोदी जी और उनके मंत्री ने चीन के आगे समर्पण कर दिया है। लेकिन भारत किसी शक्ति के आगे न कभी झुका था, न झुकेगा। जी-20 बैठक में शामिल होने भारत आए चीन के विदेश मंत्री किन गांग तक भारत की आवाज पहुंचाने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन अमित शाह की पुलिस ने हम लोग को गिरफ्तार कर लिया है। यही मोदी सरकार का देश प्रेम है। केन्द्र सरकार ने इतनी घटनाओ के बाद भी चीन से सीमा के मुद्दे पर स्पष्ट बात नही की है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता का बयान

इन सबके बीच चीन ने अपने विदेश मंत्री की भारत यात्रा को लेकर बयान दिया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा चीन, भारत के साथ अपने संबंधों को अहमियत देता है। इन दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के हित में हैं। चीन और भारत दोनों ही प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों देशों की आबादी एक एक अरब से ज्यादा है। हम पड़ोसी हैं और दोनों विश्व में उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी हैं। चीन और भारत के प्रगाढ़ संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के हितों के लिए काफी मायने रखते हैं। वहीं यूथ कांग्रेस का कहना है, कि चीनी विदेश मंत्री के भारत दौरे के दौरान इस पड़ोसी देश को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति बदली जाएं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story