×

Karnataka Elections Result: काग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और सुरजेवाला की मीटिंग

Karnataka Elections Result: कांग्रेस ने नवनिर्वाचित विधायकों की आज रविवार को बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम को 6 बजे बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता को चुना जाएगा और उसे ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

Jugul Kishor
Published on: 14 May 2023 11:53 AM GMT (Updated on: 14 May 2023 8:04 PM GMT)
Karnataka Elections Result: काग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और सुरजेवाला की मीटिंग
X
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (सोशल मीडिया)

Karnataka Elections Result: कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सभी की निगाहें इस बात टिकी हैं कि अब राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर विचार करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की आज रविवार को बैठक बुलाई थी जो शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता को चुना जाएगा। विधायक दल के नेता को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। सिद्धारमैया 9 वीं बार विधायक चुने गए हैं। वहीं, डीके शिवकुमार 8वीं बार विधायक बने हैं। विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार पहुंच चुके हैं। विधायक दल की बैठक से पहले डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और सुरजेवाला ने अलग से मुलाकात की।

कर्नाटक की जनता ने लोकतंत्र को बचाया: शिंदे

कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुशील शिंद बेंगलुरू पहुंचे। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन है? इस सवाल पर उन्होंने कहाकि नेताओं से मुलाकात के बाद फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया है।

ममता बनर्जी ने खुश

ममता बनर्जी ने कहा कि घमंड, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के खिलाफ लोगों ने 'वोट टू नो बीजेपी' की शुरुआत कर दी है। मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सलाम करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। अब आगे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव होने हैं, यहां भी जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

मैनें अपना वादा पूरा किया, बोले - डीके शिवकुमार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। दोनों नेताओं ने राज्य के लोगों को जीत के लिए धन्यवाद दिया था। साथ ही पार्टी के घोषणापत्र में कल्याणकारी योजनाओं को भी जल्द लागू करने का वादा किया था। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार गांधी परिवार से किए गए वादे को पूरा करने की बात कहते हुए रो पड़े थे। उन्होने कहा था कि जिस दिन से उन्होंने वादा किया है, वह उस दिन से सोए नहीं हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि मैनें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और मल्लिकार्जुन खड़गे से वादा किया था कि मैं कर्नाटक को बचा लूंगा।

इस बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग की गई। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने 137 सीटें जीती हैं, जो 2018 की तुलना में 57 सीट अधिक है। वहीं, कांग्रेस को 42.9 प्रतिशत के वोट शेयर मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 65 सीटें जीती हैं। भाजपा को 36 प्रतिशत का वोट शेयर मिला है। इसके अलावा एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने 13.3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 19 सीटें जीती हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story