×

AAP का स्टिंगः संजय-दुर्गेश पर टिकट बेचने-फंड में हेराफेरी का आरोप

By
Published on: 2 Sep 2016 9:48 AM GMT
AAP का स्टिंगः संजय-दुर्गेश पर टिकट बेचने-फंड में हेराफेरी का आरोप
X

नई दिल्लीः आप नेता संदीप कुमार के अश्लील वीडियो के बाद पंजाब में आप का एक ऑडियो टेप सामने आया है। इसमें संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर फंड में गड़बड़ी और पंजाब चुनाव से पहले टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें... दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल: वायरल हुईं फोटोज

-पार्टी के पूर्व नेता हरदीप सिंह किंगरा ने एक ऑडियो टेप जारी किया है।

-हरदीप ने आरोप लगाया है कि आप नेता मुलाकात के लिए लोगों से 5-5 लाख रुपए लेते हैं।

-किंगरा ने यह भी दावा किया कि आप के पंजाब प्रभारी संजय ने रैलियों में मिले चंदे में हेराफेरी की।

यह भी पढ़ें... सफेदपोश सेक्स स्कैंडल: संदीप से पहले इन नेताओं ने फैलाई सनसनी

आगे की स्‍लाइड्स में पढ़िए कौन है हरदीप सिंह किंगरा...

hardeep singh

कौन हैं हरदीप सिंह

-हरदीप सिंह किंगरा आम आदमी पार्टी 'आप' की फाइनेंस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर थे।

-किंगरा ने पंजाब में 'आप' कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी होने से पहले पार्टी छोड़ दी थी।

- मीडिया सूत्रों के अनुसार किंगरा ने गुरुवार शाम को कहा कि आप नेता पंजाब में इलेक्शन से पहले टिकट बेच रहे हैं और फंड में गड़बड़ी हो रही है।

- किंगरा ने कहा, आप नेता संजय सिंह ने फंड में हेरफेर करते हुए 5 लाख रुपए हड़प लिए हैं।

-ऑडियो क्लिप में दुर्गेश पाठक को एक मुलाकात के लिए कुछ लोगों से 5 लाख रुपए मांगते सुना गया है।

आप ने क्‍या कहा

-पंजाब में पार्टी के प्रवक्‍ता हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि किंगरा द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद हैं, इसका उनके पास कोई सबूत नहीं है।

-पार्टी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

Next Story