×

Richest and Poorest MLA: कौन है देश का सबसे अमीर और गरीब विधायक, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

Richest and Poorest MLA: एक रिपोर्ट के अनुसार देश के टॉप तीन अमीर विधायक कर्नाटक राज्य के हैं। इनके पास औसतन 64,3 करोड़ रुपये की दौलत है। वहीं, पश्चिम बंगाल का एक विधायक देश का सबसे गरीब विधायक है।

Archana Pandey
Published on: 20 July 2023 12:19 PM GMT
Richest and Poorest MLA: कौन है देश का सबसे अमीर और गरीब विधायक, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
X
Richest and Poorest MLA of the country

Richest and Poorest MLA: हाल ही में ऐसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन व़ॉच की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें देश के सबसे गरीब और अमीर विधायकों की संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार देश के टॉप तीन अमीर विधायक कर्नाटक राज्य के हैं। इनके पास औसतन 64,3 करोड़ रुपये की दौलत है। वहीं, पश्चिम बंगाल के एक विधायक बेहद गरीब हैं। आंकड़ो के अनुसार उनकी कुल संपत्ति सिर्फ 1 हजार 700 रुपये हैं।

देश के सबसे गरीब विधायक

पश्चिम बंगाल के इंदस सीट से विधायक निर्मल कुमार धारा देश के सबसे गरीब विधायकों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति सिर्फ 1700 रुपये है। वहीं, दूसरे स्थान पर ओडिशा रायगढ़ से निर्दलीय विधायक मकरंद मुडुली का नाम है। मुडुली की कुल संपत्ति सिर्फ 15 हजार रुपये है। तीसरे स्थान पर पंजाब के फजिल्का से नरेंद्र पाल सिंह सौना का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 18 हजार 370 रुपये हैं। इसके बाद 24 हजार 409 रुपये के साथ पंजाब संगरूर से नरेंद्र कुमार भरज चौथे स्थान पर हैं। वहीं, पांचवे स्थान पर झारखंड जुगलसलाई विधायक कालिंदी है। इनकी कुल संपत्ति सिर्फ 30 हजार रुपये हैं।

ये हैं देश के सबसे अमीर विधायक

कर्नाटक कनकपुर के विधायक डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये है। वहीं, दूसरे स्थान पर कर्नाटक गौरीबिदनूर से निर्दलीय विधायक के एच पुट्टस्वामी गौड़ा है। उनकी कुल संपत्ति 1267 करोड़ रुपये हैं। तीसरे स्थान पर भी कर्नाटक गोविंदराजनगर के विधायक प्रियकृष्ण है। इनकी कुल संपत्ति 1165 करोड़ रुपये हैं। 668 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथ स्थान पर आंध्र प्रदेश के कुप्पम से चंद्रबाबू नायडू है और पांचवे स्थान पर गुजरात के मानसा से विधायक जंयतीभाई सोमभाई पटेल हैं। इनकी कुल संपत्ति 661 करोड़ रुपये हैं।

कौन है सबसे गरीब विधायक निर्मल

पश्चिम बंगाल के इंदस सीट से विधायक निर्मल कुमार अभी 39 साल के हैं। वह नेताओं की भीड़ में तो शामिल हैं, लेकिन आर्थिक रुप से सबसे पीछ हैं। निर्मल 2021 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधान सभा चुनाव में उतरे थे। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी की गढ़ इंदस सीट से टीएमसी उम्मीदवार रुनु मेते को हराया था।

निर्मल कुमार धारा ने साल 2009 में वर्धमान विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट किया था। निर्मल बेहद सीधे नजर आते हैं, उन पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं, उनकी किसी से लेनदारियां भी नहीं है। इसके अलावा निर्मल धारा एक विधायक होने के साथ पेशे के तौर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते हैं।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story