×

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बदलेंगे समीकरण, सिद्धू की हो सकती है भाजपा में वापसी, युवराज सिंह भी उतर सकते हैं मैदान में

Lok Sabha Election 2024: पंजाब कांग्रेस में पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पुरानी पार्टी में वापसी कर सकते हैं।दूसरी ओर चर्चित क्रिकेटर युवराज सिंह भी भगवा पार्टी के चेहरे हो सकते हैं।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 21 Feb 2024 5:06 AM GMT
Navjot Singh Sidhu  Yuvraj Singh
X

Navjot Singh Sidhu and  Yuvraj Singh  (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपना-अपना कुनबा मजबूत बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कई दलों के नेताओं ने हाल में भाजपा का दामन थामा है और अब नवजोत सिंह सिद्धू की भाजपा में वापसी की चर्चाएं हैं। पंजाब कांग्रेस में पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पुरानी पार्टी में वापसी कर सकते हैं।

दूसरी ओर चर्चित क्रिकेटर युवराज सिंह भी भगवा पार्टी के चेहरे हो सकते हैं। जानकारों का कहना है कि युवराज सिंह को भाजपा की ओर से गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतारा जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बाबत पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सिद्धू की भाजपा में वापसी की चर्चाएं

पंजाब की रियासत में इन दिनों प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू खासी चर्चाओं में है। वे राज्य के विभिन्न इलाकों में अपनी अलग रैलियां और सभाएं करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से लगातार नाराजगी जताए जाने के बावजूद सिद्धू ने अपने अभियान पर ब्रेक नहीं लगाया है। सिद्धूगये इस तेवर से पार्टी नेताओं में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है और वे पार्टी में पूरी तरह अलग-अमथलग पड़े हुए नजर आ रहे हैं।

सिद्धू को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता रहा है मगर इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस में उनकी कुछ भी नहीं चल रही है। पार्टी हाईकमान से उनकी शिकायत की भी चर्चाएं हैं। ऐसे माहौल के बीच राज्य के कुछ भाजपा नेताओं का मानना है कि सिद्धू की जल्द भाजपा में वापसी हो सकती है।

पार्टी पदाधिकारी सोमदेव शर्मा का कहना है कि सिद्धू की पार्टी में वापसी के पुख्ता संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की वापसी को ध्यान में रखते हुए ही उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू को पार्टी की ओर से अमृतसर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ाया गया तो पार्टी को इस लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल हो सकती है। अमृतसर लोकसभा क्षेत्र को पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है और पार्टी इस बार भी इस सीट पर जीत हासिल करने की कोशिश में जुटी हुई है।

विश्वसनीयता खो चुके हैं सिद्धू

दूसरी ओर कांग्रेस नेता रमन बख्शी ने सिद्धू की भाजपा में वापसी की संभावनाओं को खारिज किया हैह उन्होंने कहा कि बार-बार पार्टी बदलने वाले नेता की विश्वसनीयता और आकर्षण खत्म हो जाता है और सिद्धू अब उसी स्थिति में पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब की सियासत में अपनी विश्वसनीयता खो चुके सिद्धू की भाजपा में वापसी की कोई संभावना नहीं दिख रही है। वैसे जानकार सूत्रों का कहना है कि यदि सिद्धू की भाजपा में वापसी होती है तो उन्हें अमृतसर के अलावा किसी दूसरे लोकसभा क्षेत्र से भी चुनावी अखाड़े में उतारा जा सकता है।

सनी देओल की जगह अब उतर सकते हैं युवराज

सिद्धू के अलावा पंजाब के सियासी हल्कों में चर्चित क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम भी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। युवराज सिंह को गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी अखाड़े में उतारने की चर्चाएं हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से चर्चित अभिनेता सनी देओल सांसद हैं मगर चुनाव जीतने के बाद वे अपने लोकसभा क्षेत्र में पूरी तरह निष्क्रिय बने रहे। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों को काफी शिकायत भी रही है।

अब सनी देओल की जगह बीजेपी की ओर से चर्चित क्रिकेटर युवराज सिंह को चुनावी अखाड़े में उतारा जा सकता है। गुरदासपुर पंजाब का चर्चित लोकसभा क्षेत्र रहा है और सनी देओल से पहले इस सीट से चर्चित अभिनेता विनोद खन्ना भी सांसद रहे हैं। अब भाजपा इस लोकसभा क्षेत्र में एक और चर्चित चेहरे युवराज सिंह को उतारने की तैयारी में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story