×

Maharashtra Floor Test Live : विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस बोले- हां, 'ED' की वजह से महाराष्ट्र में बनी सरकार

Maharashtra Floor Test Live: एकनाथ शिंदे सरकार को बहुमत साबित करने के लिए आज कम से कम 144 विधायकों का समर्थन साबित करना होगा। जबकि बीजेपी का दावा है उसके पास 166 एमएलए का समर्थन है।

aman
Written By aman
Published on: 4 July 2022 7:00 AM GMT (Updated on: 4 July 2022 7:21 AM GMT)
maharashtra assembly floor test live updates eknath shinde government shivsena devendra fadnavis
X

Devendra Fadnavis and Eknath Shinde (social media)

Click the Play button to listen to article

Maharashtra Floor Test Live : महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में नवनिर्वाचित एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार ने आज बहुमत परीक्षण (Floor Test) में सफलता हासिल की। शिंदे सरकार ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण पास कर लिया। उन्हें कुल 164 वोट मिले।

इससे पहले, कल यानी रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में स्पीकर का चुनाव जीतकर एकनाथ शिंदे की सरकार ने अपनी पहली 'अग्नि परीक्षा' पार कर ली थी। आज सुबह 11 बजे महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। बहुमत साबित करने के लिए शिंदे सरकार की ओर से विश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिसके बाद इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। जिसमें एकनाथ शिंदे की सरकार बहुमत हासिल कर ली। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही उम्मीद जाहिर की थी कि उनकी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास होगी।

Live Updates

  • 4 July 2022 7:21 AM GMT

    'मैनें कहा था, मैं वापस आऊंगा' 

    सदन में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये भी कहा कि, 'मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं। उन्हें (यहां उनका मतलब एकनाथ शिंदे से था) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा, जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।'

  • 4 July 2022 7:07 AM GMT

    फडणवीस- हां, महाराष्ट्र में 'ED' की मदद से सरकार बनी

    महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में विश्वास मत जीतने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की, कि विपक्ष ने विधानसभा में वोटिंग के दौरान 'ED-ED' (प्रवर्तन निदेशालय) के नारे लगाए। विधानसभा में फडणवीस ने कहा, 'हां महाराष्ट्र में 'ED' की मदद से सरकार बनी है। इसमें E मतलब 'Eknath Shinde' और D मतलब 'Devendra Fadnavis' है।'

  • 4 July 2022 6:41 AM GMT

    अशोक चव्हाण सहित 4 MLA नहीं डाल पाए वोट

    आज विधानसभा में मतदान के दौरान विपक्ष के 4 विधायक वोट नहीं डाल पाए। इनमें कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार और एनसीपी के अन्ना बंसोडे, संग्राम जगताप शामिल हैं। इन चारों को आने में देर हो गई थी। जिसके बाद इन्हें सदन में प्रवेश नहीं मिला। 

  • 4 July 2022 6:13 AM GMT

    महाराष्ट्र विधानसभा में अब विरोध में वोटिंग शुरू

    महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार ने विश्वासमत प्रस्ताव के दौरान बहुमत साबित कर दिया। उन्हें विधानसभा में कुल 164 विधायकों ने समर्थन मिला। अगर, स्पीकर का वोट गिना जाता तो ये संख्या 165 तक जा सकता था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अब सरकार के विरोध में मतदान शुरू हुआ है। शिवसेना के नए बागी संतोष बांगर ने भी शिंदे सरकार के समर्थन में मतदान किया। कांग्रेस के पांच एमएलए वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहे।

  • 4 July 2022 6:03 AM GMT

    एकनाथ शिंदे फ्लोर टेस्ट में पास

    महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण में आज नवनिर्वाचित एकनाथ शिंदे सरकार पास हो गई है। उसे 164 वोट मिले हैं। शिवसेना नए बागी विधायक संतोष बांगड़ ने शिंदे सरकार के समर्थन में वोट किया। संतोष आज ही उद्धव ठाकरे का दामन छोड़ शिंदे खेमे में शामिल हुए। 

  • 4 July 2022 5:58 AM GMT

    ध्वनिमत पर एतराज, अब होगी वोटिंग

    महाराष्ट्र विधानसभा में आज शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण। इस दौरान विपक्ष ने ध्वनिमत से बहुमत साबित करने की बात पर एतराज जाहिर किया। जिसके इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया के जरिए बहुमत साबित करने के लिए वोटिंग हो रही है। बता दें कि, इसमें दोनों गुटों के विधायकों को अलग-अलग बैठाया जाएगा। जिसके बाद हेड काउंट किया जाएगा। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story