×

Maharashtra Violence Update: शहर दर शहर महाराष्ट्र में फैल रही हिंसा, अकोला के बाद अब अहमदनगर में बवाल, 8 पुलिसकर्मी जख्मी

Maharashtra Violence Update: अहमदनगर में रविवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ये झड़प शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के बाद शुरू हुई।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 May 2023 9:41 AM GMT (Updated on: 15 May 2023 10:07 AM GMT)
Maharashtra Violence Update: शहर दर शहर महाराष्ट्र में फैल रही हिंसा, अकोला के बाद अब अहमदनगर में बवाल, 8 पुलिसकर्मी जख्मी
X
Maharashtra Violence Update (photo: social media )

Maharashtra Violence Update: उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर के बाद अब देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र हिंसा की आग में झुलस रहा है। राज्य में शहर दर शहर हिंसा की लपटें उठती नजर आ रही हैं। शनिवार को अकोला जिले में हुई हिंसा के बाद राज्य का एक और जिला हिंसा की चपेट में है। अहमदनगर में रविवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ये झड़प शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के बाद शुरू हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी इसके चपेट में आ गए। हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों के जख्मी होनी की खबर है।

शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के बाद बिगड़ा माहौल

जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर के शेवगांव कस्बे में छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पत्थर बरसा दिए। जिससे यात्रा में शामिल लोगों को चोटें आईं। इस घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए और जमकर पत्खरबाजी होने लगी। उग्र भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान 8 पुलिसकर्मी भी हिंसा की चपेट में आकर घायल हो गए।

अकोला में भी है तनाव, इंटरनेट बंद, परीक्षाएं टलीं

इससे पहले अकोला में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। यहां पूरा विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ, जिसमें दूसरे धर्म को लेकर कुछ टिप्पणियां की गई थीं। जिससे नाराज होकर एक समुदाय के लोग थाने के बाहर जमा होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते-देखते ही दूसरे समुदाय के लोगों भी वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उग्र नारेबाजी अचानक हिंसा में तब्दील हो गई और दोनों ओर से पत्थर चलने शुरू हो गए।

इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और कुछ को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को दंगाईयों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मृतक शख्स का नाम 40 वर्षीय विलास गायकवाड़ की है, जो कि पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे। विलास के रिश्तेदार मोहन किशन गोंडवाले की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

अहमदनगर में हालात अब नियंत्रण में हैं लेकिन तनाव अब भी व्यापत है। इलाके में शनिवार को ही बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर धारा 144 लागू कर दी गई थी। इंटरनेट पर भी प्रतिबंध बरकरार है। विश्वविद्यालय में होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया गया है। अकोला एसपी संदीप घुघे ने इस मामले में अब तक 45 लोगों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं, डीएम नीमा अरोड़ा ने बताया कि शहर में दूसरे जिलों के भी पुलिसफोर्स बुलाए गए हैं।

बता दें कि इस साल अब तक महाराष्ट्र से कई बार हिंसा की खबरें आ चुकी हैं। इससे पहले मार्च में छत्रपति संभाजीनगर और जलगांव में भी हिंसा भड़की थी। जिसमें कई पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोग भी जख्मी हुए थे।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story