×

Mann Ki Baat Live: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया, मन की बात में बोले पीएम

Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (28 जनवरी) को साल 2024 की अपनी पहली मन की बात कर रहे। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 109वां संस्करण आज सुबह 11 बजे प्रसारित किया जा रहा।

Jugul Kishor
Published on: 28 Jan 2024 2:02 AM GMT (Updated on: 28 Jan 2024 6:11 AM GMT)
X

Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात कर रहे। 28 जनवरी को सुबह 11 बजे मन की बात का प्रसारण किया जा रहा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 109वां एपिसोड है। यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि यह साल 2024 का पहला कार्यक्रम है। इस एपिसोड में पीएम मोदी कई बड़ी योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले नए साल में नई उत्साह और उमंग है। बोले इस बार हमने 75वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इस पर पर चर्चा करते हुए बोले कि संविधान के तीसरे अध्याय में हमारे संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के चित्रों को स्थान दिया था। प्रभु राम का शासन हमारे संविधान निर्माताओं के लिए भी प्रेणाओं का स्रोत था। पीएम बोले 22 जनवरी को मैंने अयोध्या में देव से देश की और राम से राष्ट्र की बात की। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, हृदय में राम। देश के अनेकों लोगों ने राम भजन गाकर श्रीराम के चरणों में अर्पित किया। लोगों ने दीप जलाकर दीवाली मनाई। देश ने एकता देखी।

मृत्यु के बाद निभा रहे दायित्व

हमारे बीच ही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन के अंत के बाद भी समाज जीवन के प्रति अपने दायित्वों को निभाते हैं और इसके लिए उनका माध्यम अंगदान होता है। हाल के वर्षों में देश में एक हजार से अधिक लोग ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान कर दिया। आज देश में बहुत से संगठन भी इस दिशा में बहुत प्रेरक प्रयास कर रहे हैं।


मरीजों का जीवन बनेगा आसान

अब लोग इलाज के लिए आयुर्वेद, यूनानी आदि चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ रहे हैं। लोगों के इलाज को आसान बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने डेटा और शब्दावली का वर्गीकरण किया है। इसमें विश्व स्वास्थय संगठन ने भी मदद किया है। दोनों के प्रयास आयुर्वेद यूनानी चिकित्सा में बीमारी और इलाज की शब्दावली की कोडिंग की गई। इससे डॉक्टर अब दवाएं एक जैसी भाषा में लिखेंगे। इससे दूसरे डॉक्टर के पास जाने से हर जानकारी उस पर्चे से ही मिल जाएगी।

बदलते भारत में परचम लहरा रहीं बेटियां

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का जलवा गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला। पीएम ने कहा कि खासकर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने जो काम किया है वो सराहनीय है। वहीं, इस बार 13 महिला एथलीट को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इन महिलाओं ने अनेकों बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया और भारत का परचम लहराया है। बदलते भारत में हर क्षेत्र में हमारी बेटियां, देश की महिलाएं कमाल कर रही हैं।

कैसे सुनें मन की बात

मन की बात को आकाशवाणी पर भी सुना जा सकता है। दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी अपडेट मिलेंगे।

3 अक्टूबर 2014 को हुई थी कार्यक्रम की शुरुआत

'मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है। बता दें कि मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story