×

Bihar News: एक्टर मनोज वाजपेयी की लालू यादव और तेजस्वी से मुलाकात, अब आरजेडी की ब्रांडिंग की चर्चा तेज

Bihar News Today: बॉलीवुड अभिनेता पद्मश्री मनोज वाजपेयी शनिवार रात राबड़ी आवास पहुंचे। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

Network
Report Network
Published on: 18 Sep 2022 10:22 AM GMT
Actor Manoj Bajpayee Lalu Yadav and DCM Tejashwi
X

एक्टर मनोज वाजपेयी की लालू यादव और डीसीएम तेजस्वी से मुलाकात (सोशल मीडिया) 

Bihar News: बॉलीवुड अभिनेता पद्मश्री मनोज वाजपेयी शनिवार रात राबड़ी आवास पहुंचे। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। बदली सरकार में वह भी बदले बदले नजर आए हैं। सूत्रों की मानें तो यह मुलाकात सियासत के नजरिए से कई मायनों में खास है। तेजस्वी यादव और आरजेडी अपनी ब्रांडिंग कराना चाह रहे हैं।

मनोज वाजपेयी ने लालू प्रसाद से तबीयत की जानकारी ली। उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में बातें कीं। ये बातें उन्होंने भोजपुरी में ही कीं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद लालू प्रसाद ने उन्हें अपना तबेला भी दिखाया। वहीं लालू प्रसाद यादव ने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी मिलने पहुंचे। आवास पर स्थित गौशाला भ्रमण की इच्छा जताने पर उन्हें गौ-माता का दर्शन कराया।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि बिहार की माटी के लाल, हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री मनोज वाजपेयी आवास पर मिलने पहुंचे और पिताजी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है। वहीं राजनीतिक सूत्र की मानें तो मनोज वाजपेयी भविष्य में राजनीति में शामिल हो सकते हैं। उनके लिए RJD फील्ड तैयार करेगी। बता दें कि मनोज वाजपेयी बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story