×

MP-CG Oath Ceremony Live Update: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली शपथ; पीएम मोदी रहे मौजूद

MP-CG Oath Ceremony Live Update: भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह साढ़े 11 बजे मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Dec 2023 5:30 AM GMT (Updated on: 13 Dec 2023 6:29 AM GMT)

MP-CG Oath Ceremony Live Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाई। बुधवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे में से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने पद की ले ली। इसके अलावा एमपी के दोनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी पद की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

10 मिनट....और मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम खत्म

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह साढ़े 11.40 बजे मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उसके बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री को प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समारोह में हुए सारे अतिथि गण छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए।

दो बजे लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शपथ

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ अरूण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

एमपी की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम


Live Updates

  • 13 Dec 2023 5:17 AM GMT

    MP CM swearing-in Live Updates: डिप्टी सीएम बोले, लक्ष्य राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाना

    शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों और हमारी पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है। मेरी प्राथमिकता हमारी विकास परियोजनाओं की गति को दोगुना करना होगा। द्योग, पर्यटन और कृषि हम तीन क्षेत्रों में काम करेंगे। हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

  • 13 Dec 2023 5:11 AM GMT

    MP CM swearing-in Live Updates: केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे भोपाल

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और मनोनीत उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं।

  • 13 Dec 2023 5:09 AM GMT

    MP CM swearing-in Live Updates: मोहन ने बोले, सभी को लेकर चलूंगा साथ

    सुबह 11.30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा। 

  • 13 Dec 2023 5:05 AM GMT

    MP CM swearing-in Live Updates: हनुमान मंदिर दर्शन करने पहले पहुंचे नवनिर्वाचित सीएम

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नवनिर्वाचित मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आज भोपाल के खटलापुरा हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रभु कर आशीर्वाद प्राप्‍त किया एवं समस्त प्रदेशवासियों के ऊपर अपनी कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की।


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story