×

Mumbai Fire: मुंबई के कांदिवली पश्चिम में बिल्डिंग में लगी आग, 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

Mumbai Fire: मुंबई के कांदिवली पश्चिम में महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Viren Singh
Published on: 23 Oct 2023 8:53 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2023 9:20 AM GMT)
Mumbai Fire
X

Mumbai Fire (सोशल मीडिया) 

Mumbai Fire: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कांदिवली पश्चिम में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग कांदिवली पश्चिम में स्थित पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मी पहुंच गए हैं और आग बुझाने में लगे हुए हैं। इस घटना में 5 लोग झुलसे हैं, जिन्हें तत्काल इजाल के लिए लोकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि आग कैसे लगी है, इस बात की पुष्ठि नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है। फिलहाल, दमकल विभाग कर्मियों की मुस्तैदी के चलते आग पर काबू पा लिया गया है।

दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहार 12.27 बजे मुंबई के कांदिवली पश्चिम में स्थित पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन दमकल की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया।

घटना में 5 लोग घायल

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के कांदिवली पश्चिम में महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।

पहली मंजिल पर लगी थी आग

उन्होंने कहा कि आग नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी और बिजली प्रतिष्ठानों तक ही सीमित रही। उससे पहले इस पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग कैसे लगी है, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। विभाग घटना की जांच कर रहा है।

इससे पहले यहां लगी आग

मुंबई में इमारतों पर आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई जगहों पर आग लग चुकी है। इससे पहले पिछले हफ्ते पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ शहर के लांडेवाडी भोसारी के एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस घटना में दो लोग घायल हुए थे। फैक्ट्री में आग में वेल्डिंग रॉड से निकली चिंगारी की वजह से लगी थी।

देखें आग का वीडियो


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story