×

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 8 लोगों की मौत

Nainital Road Accident:हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोकल पुलिस मौके पर रेस्क्यू करने पहुंची।

Krishna Chaudhary
Published on: 17 Nov 2023 8:55 AM GMT
Nainital Road Accident
X

Nainital Road Accident (photo: social media )

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आज यानी शुक्रवार 17 नवंबर की सुबह ओखल कांडा गांव के पास एक एक जीप 500 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें 8 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जीप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण वो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोकल पुलिस मौके पर रेस्क्यू करने पहुंची।

घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जीप में कितने लोग सवार थे, फिलहाल इसकी सही-सही जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाल रही है। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भेजा जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पिकअप गाड़ी सुबह अचानक 500 मीटर खाई में गिरी। गाड़ी के गिरने की जोरदार आवाज आने के बाद वे घटनास्थल की ओर दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि जीप में फंसे घायल दर्द से चीख रखे थे। उन्होंने फौरन इसकी सूचना लोकल पुलिस थाने को दी। जिस जगह हादसा हुआ वहां की सड़क भी बहुत खराब बताई जा रही है।

मृतकों में औरतें और बच्चे भी शामिल

अभी तक सात शव खाई से बाहर निकाले जा चुके हैं। जिनमें से तीन महिला, तीन पुरूष और एक बच्चा है। पुलिस ने सातों डेड बॉडी को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उत्तराखंड सीएम ने दुख व्यक्त किया

नैनीताल हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, छेडाखान मीडार मोटर मार्ग, नैनीताल में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इससे पहले बीते सोमवार को भी नैनीताल में एक कार हादसे का शिकार हो गई थी। जिले के जौरासी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। इस घटना में कार सवार एक शख्स की मौत और पांच अन्य घायल हुए थे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story