×

NEET 2017 घोटाला: पटना मेडिकल कॉलेज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

aman
By aman
Published on: 24 Oct 2017 2:38 PM GMT
NEET 2017 घोटाला: पटना मेडिकल कॉलेज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
X
NEET 2017 घोटाला: पटना मेडिकल कॉलेज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटना: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यानि नीट- 2017 में घोटाले के मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार (24 अक्टूबर) को पटना मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की मानें तो आरोपी रेडियोलॉजी का डॉक्टर है। जानकारी तो यह भी सामने आ रही है कि आरोपी ने नीट घोटाले के जरिए अपने और कुछ साथियों का भी एडमिशन कराया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को अब दिल्ली ले जा रही है।

बता दें, कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2017 के दौरान कुछ लोगों ने सॉफ्वेयर की मदद से परीक्षा देते वक्त सभी प्रश्नों के उत्तर पहले ही प्राप्त कर लिए थे। इस तरह नीट घोटाले के जरिए कई छात्रों ने एडमिशन भी ले लिया था। इस बात की जानकारी जब बाहर आई तो पुलिस ने इस घोटाले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें ...NEET 2017: आयुष काॅलेजों में एडमिशन के लिए अब नहीं होगी प्राइवेट परीक्षा

अब तक गिरफ्तार सभी आरोपी इंजीनियर थे

अभी तक गिरफ्तार सभी आरोपी इंजीनियर हैं। इन लोगों ने ही सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी कर परीक्षा के सभी प्रश्नों के जवाब हासिल करने में मदद की थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी, कि नीट घोटाले में शामिल आरोपी राजीव रंजन पटना के मेडिकल कॉलेज में है। क्राइम ब्रांच ने पटना पुलिस की मदद से रेडियोलॉजी के डॉक्टर को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद इस घोटाले से जुड़े सभी तार अब सुलझ सकते हैं।

ये भी पढ़ें ...NEET 2017: SC ने दी इजाजत, 25 साल से ज्यादा उम्र के स्टूडेंट्स भी दे सकेंगे एग्जाम

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story