×

PUBG पर मिले, ऐसी चढ़ी प्यार की खुमारी की सरहद भी नहीं रोक पायी, पाक महिला पहुंची नोएडा

PUBG Love: पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला की उम्र करीब 20 वर्ष है। ये भारतीय युवक के संपर्क में ऑनलाइन गेम पबजी के माध्यम से सम्पर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी।

Anant Shukla
Published on: 3 July 2023 1:01 PM GMT
PUBG पर मिले, ऐसी चढ़ी प्यार की खुमारी की सरहद भी नहीं रोक पायी, पाक महिला पहुंची नोएडा
X
Pakistani girl fell in love with Indian boy on online PUBG game (Photo-Social Media)

PUBG Love: वैसे तो आप ने बॉलीवूड की फिल्मों में कई बार सुना होगा कि प्यार को कोई सरहद नहीं बांध सकता। दो प्यार करने वालों को कोई भी बंधन नहीं बांध सकता। ऐसा ही एक वाकया नोएडा से सामने आया है। नोएडा पुलिस नें कई दिनों से अवैध रूप से भारत में रह रही पाक महिला को पकड़ा। महिला नें पुलिस से बताया कि पबजी गेम के खेलते समय ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। उसी के साथ रह रही थी। नोएडा पुलिस ने महिला के साथ में किराए के मकान में रखने वाले, व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा महिला के चार बच्चों को भी हिरासत में लिया गया है।

ऐसे हुई मुलाकात

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला की उम्र करीब 20 वर्ष है। ये भारतीय युवक के संपर्क में ऑनलाइन गेम पबजी के माध्यम से सम्पर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी।

पूछताछ जारी

नोएडा पुलिस के अधिकारियों की माने तो अभी पूछताछ जारी है। अभी ढेर सारे तथ्य उजागर हो सकते हैं। सभी एंगल को ध्यान में रख कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसे पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा या नहीं ये पूछताछ के बाद ही तय होगा। अगर सच में प्यार के लिए ही सरहद पार करके महिला भारत आयी है तो उसे पाकिस्तान भेजा जा सकता है। अन्यथा जेल में ही जीवन कटेगा।

नेपाल के रास्ते भारत पहुंची

पाकिस्तानी महिला ने पुलिस को बताया कि वो नेपाल के रास्ते पिछले महीने भारत आयी थी। पुलिस के अनुसार महिला और उसके बच्चे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां किराए के मकान में रह रहे थे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story